जयपुर
11 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि श्रीमती
वसुन्धरा राजे गुर्जरों को कौनसे 5 प्रतिशत आरक्षण देने
की बात कर रही हैं। हमारी कांग्रेस सरकार ने तो विशेष पिछड़ा वर्ग (गुर्जर,
बंजारा,
रायका
रेबारी, गाडिया लुहार,
गडरिया)
को अनेक बाधाएं पार करते हुए 5 प्रतिशत आरक्षण दे
दिया है।
श्री
गहलोत ने आरोप लगाया कि ऐसा आभास होता है कि इनके ही इशारे पर लोगों ने माननीय उच्च
न्यायालय में प्रार्थना पत्र लगवाकर स्टे ले लिया है,
जिससे
कांग्रेस सरकार को इसका श्रेय नहीं मिले। फिर भी हमने माननीय न्यायालय से फैसला करवाकर
विशेष पिछडा वर्ग के अन्तर्गत 1 प्रतिशत आरक्षण लागू
करवाया है। शेष 4 प्रतिशत आरक्षण न्यायालय
के निर्णयाधीन है। हमें आशा है शीघ्र ही उसका फैसला भी विशेष पिछडा वर्ग के पक्ष में
आयेगा। तब तक हमारी सरकार विशेष पिछडा वर्ग को अन्य पिछडा वर्ग के 21 प्रतिशत में से आरक्षण
देने का प्रावधान बनाये रखेगी।
मुख्यमंत्री
श्री गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे पर गुर्जरों
को आरक्षण देने के मुद्दे पर एक बार पुनः भ्रमित करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने
कहा कि श्रीमती राजे द्वारा प्रदेश में सत्ता में आने पर गुर्जरों को 5 प्रतिशत आरक्षण की
दुबारा बात करना एक बार पुनः झूंठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हैं।
श्री
गहलोत ने कहा कि श्रीमती राजे ने पिछली बार परिवर्तन यात्रा के दौरान आरक्षण के मामले
में गुर्जर समाज को इसी तरह से भ्रमित किया था जिसका परिणाम अत्यन्त विध्वंसकारी रहा। श्रीमती राजे के शासन में आरक्षण की मांग कर रहे
गुर्जरों पर पुलिस फायरिंग में 70 लोग मारे गये।
-
- -
No comments:
Post a Comment