Saturday, November 16, 2013

मुख्यमंत्री की वैज्ञानिक प्रो. सी.एन. आर. राव को भारत रत्न पर बधाई

जयपुर, 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने देश के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. सी.एन.आर. राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि एक रसायन विज्ञानी के रूप में प्रो. राव की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। विज्ञान के क्षेत्र में उनकी गौरवमयी उपलब्धियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी होंगी।

- - -

No comments:

Post a Comment