जयपुर,
16 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सचिन
तेंदुलकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा का
स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
श्री गहलोत
ने अपने संदेश में कहा कि विश्व क्रिकेट में सचिन का योगदान अतुलनीय है। खेल के
प्रति उनके गहरे समर्पण, खेल
भावना के आदर तथा जीवन में अनुशासन ने ही सचिन को क्रिकेट जगत के सर्वोच्च शिखर तक
पहुंचाया। एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने विश्व क्रिकेट को ऊंचाईयां प्रदान की।
उन्हें यह सम्मान देश के करोड़ों खेल प्रेमियों की भावना का सम्मान है।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि सबसे कम उम्र तथा देश के पहले खिलाड़ी के रूप में उनकी यह उपलब्धि नई
पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए अनुकरणीय रहेगी।
- - -
No comments:
Post a Comment