जयपुर,
16
नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरू नानक जयन्ती (17
नवम्बर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
दी हैं।
श्री
गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि गुरू नानक देव महान दार्शनिक चिंतक और सामाजिक चेतना
के अग्रदूत थे। उन्होंने सभी को धर्म, जाति
एवं क्षेत्र के दायरे से ऊपर उठकर पीड़ित मानवता की सेवा करने तथा सच्चाई की राह पर
चलने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि गुरू नानक देव की शिक्षाएं एवं उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके संदेश
को आत्मसात कर देश एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने का संकल्प लेना
चाहिए।
- - -
No comments:
Post a Comment