जयपुर,
16 नवम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने
भारतीय एवं विश्व क्रिकेट की शान सचिन तेंदूलकर की विदाई पर उनके सुखद और स्वस्थ
जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गहलोत
ने कहा कि दो दशक से अधिक समय तक अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अनेकों कीर्तिमान
बनाने वाले सचिन तेंदूलकर के अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने 200 टेस्ट मैचों के साथ एक दिवसीय
अन्तर्राष्ट्रीय मैचों, टी-20 सहित
घरेलू क्रिकेट में रनों का अम्बार लगाकर विश्व क्रिकेट में अपनी विशिष्ट पहचान
बनाई। भारतीय टीम ने आज वेस्टइंडीज के विरूद्ध लगातार दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सचिन
को शानदार तोहफा देते हुए उनकी विदाई को अविस्मरणीय बना दिया।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि विरले खिलाड़ी सचिन तेंदूलकर नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा स्त्रेत बने
रहेंगे तथा उनके शानदार प्रदर्शन विश्व क्रिकेट में हमेशा अनुकरणीय बने रहेंगे।
- - -
No comments:
Post a Comment