जयपुर,
15 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ
साहित्यकार ओंकार श्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने
संवेदना संदेश में श्री गहलोत ने कहा कि ओंकार श्री ने अपने सशक्त लेखनकर्म से
राजस्थानी भाषा एवं साहित्य को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजस्थान
साहित्य अकादमी उदयपुर के सचिव और राजस्थानी भाषा, साहित्य
एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर
के संस्थापक सचिव के रूप में दी गई उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री
ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने
की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
-
- -
No comments:
Post a Comment