Thursday, November 14, 2013

मोहर्रम पर मुख्यमंत्री का संदेश

जयपुर, 14 नवम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोहर्रम का महीना नेकी की राह पर चलते हुए अपनी जान कुरबान कर देने वाले हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद दिलाता है।
गहलोत ने मोहर्रम पर अपने पैगाम में कहा कि हजरत इमाम हुसैन सदा उसूलों पर चले तथा मैदान-ए-कर्बला में हक के लिए उन्होंने अन्याय के आगे सर झुकाने की बजाय अपनी शहादत दे दी। उनकी यह शहादत कौम के लिए आज भी सबको अन्याय के विरूद्ध लड़ने की प्रेरणा दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी राह पर चलकर ही हमें सूबे और मुल्क की तरक्की के लिए काम करने तथा वक्त आने पर हर तरह से कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

- - -

No comments:

Post a Comment