जयपुर,
13 नवम्बर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाल दिवस (14
नवम्बर)
पर बच्चों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें होनहार
नागरिक बनाने का आह्वान किया है।
देश के
प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के अवसर पर मनाये जाने वाले इस
दिवस पर गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि पं. नेहरू का बच्चों के समग्र विकास का
सपना आज पूरा हो रहा है। देश-प्रदेश के बच्चे आज विज्ञान,
कला,
संस्कृति
सहित विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि आज के बच्चे आने वाले कल के जागरूक नागरिक बनें,
इसके
लिए उन्हें उनकी रूचि के क्षेत्र में समुचित प्रोत्साहन देने की महत्ती आवश्यकता
है। उन्होंने कहा कि हम बच्चों की योग्यता, क्षमता
के साथ ही उनकी भावनाओं को समझकर उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग दें।
-
- -
No comments:
Post a Comment