जयपुर, 15 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ईदुलजुहा (16 अक्टूबर) के मौके पर मुस्लिम
भाई-बहनों सहित सभी प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है।
श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा
कि यह त्यौहार हमें हमेशा नेक राह पर चलने और वक्त आने पर हर कुर्बानी देने के लिए
तैयार रहने का पैगाम देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौके पर
हम आपसी सद्भाव की रवायत को मजबूत बनाने के साथ ही समाज में व्याप्त सभी प्रकार की
बुराईयों का परित्याग कर मुल्क की एकता और अखण्डता को बरकरार रखने के लिए हर
कुर्बानी देने का संकल्प लें।
- - -
No comments:
Post a Comment