Tuesday, October 15, 2013

मुख्यमंत्री की मुफ्ती अशफाक हुसैन नईमी के इंतकाल पर संवेदना

जयपुर, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुफ्ती ए आजम राजस्थान, अशफाक हुसैन नईमी के इंतकाल पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि मुफ्ती अशफाक हुसैन ने जोधपुर में दारूल उलूम इस्हाकिया और फातिमा तुल जोहरा गल्र्स हॉस्टल के जरिए बालक और बालिकाओं को दीनी और दुनियावी तालीम देने के सिलसिले में लंबे अरसे तक अपनी सेवाएं दी। वे आला दर्जे के आलिम थे। मेरे साथ उनका हमेशा खुलूस का रिश्ता रहा। वे आखिरी समय तक मुस्लिम समाज में शिक्षा के प्रसार और इसके जरिए कौम की बेहबूदी में पूरी शिद्दत से लगे रहे। उनकी इन सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परवरदिगार से मरहूम को जन्नते फिरदौस में जगह अता करने तथा गमजदा परिवार को यह सदमा सहन करने की ताकत अता फरमाने की इल्तजा की है।

- - -

No comments:

Post a Comment