जयपुर 23, अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को
राज्य विधान सभा में देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री
स्व. भैरोंसिंह शेखावत की जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर
पर विधानसभा के उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा, सरकारी उपमुख्य सचेतक रतन देवासी, विधानसभा के विशिष्ट सचिव पी.के. शास्त्री सहित
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्व उपराष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर
उन्हें श्रद्धांजलि दी।
- - -

No comments:
Post a Comment