जयपुर, 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सवाईमाधोपुर
जिले के स्वतंत्रता सेनानी श्री कपूरचन्द गर्ग के निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री गर्ग द्वारा देश
के स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परमेश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोक
संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
- - -
No comments:
Post a Comment