जोधपुर, 13 अक्टूबर। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक एवं अहंकार के सर्वनाश का प्रतीक
विजयादशमी पर्व जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान पर हर्षोल्लास एवं समारोहपूर्वक
मनाया गया।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने समारोह में अपनी उपस्थिति दी तथा उनके समारोह
स्थल पर प्रवेश करते ही दर्शकों के सैलाब ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा
श्री गहलोत ने भी हाथ हिलाकर मुस्कराते हुए अभिवादन स्वीकार किया।
विजयादशमी की सांझ 6 बजकर 55 मिनट पर रावण और उनके परिजनों के पुतले रंगीन आतिशी नजारों के साथ धुं धुं
करके जल गए तथा दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री गहलोत
ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ राम के रथ में रामचन्द्रजी की पूजा में हिस्सा
लिया।
इस अवसर पर रंगीन आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया तथा करीब आधे घंटे तक
लगातार आतिशी सितारों ने आसमान पर अपने करतब दिखाए। मुख्यमंत्री ने भी सराहना की
तथा लोगों को शुभकामनाएं देकर विजयादशमी का संदेश ग्रहण करने की अपील की। समारोह
में विभिन्न विधायक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा सैकड़ो की संख्या में जन सैलाब ने समारोह का लुत्फ उठाया।
-
- -
No comments:
Post a Comment