Thursday, October 24, 2013

मुख्यमंत्री की स्वतंत्रता सेनानी श्री भैरूलाल सेठी के निधन पर संवेदना

जयपुर, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चौमूं निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री भैरूलाल सेठी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में स्व. भैरूलाल सेठी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

- - -

No comments:

Post a Comment