Thursday, October 24, 2013

मुख्यमंत्री की शहीद मुकेश लाल मीणा की शहादत पर संवेदना

जयपुर, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने चिनाज पोस्ट, जम्मू में तैनात बीएसएफ की 193 बटालियन में हैड कान्स्टेबल श्री मुकेश लाल मीणा की पाकिस्तान द्वारा सीमा रेखा से लगी चौकियों पर मंगलवार-बुद्धवार की दरमियानी रात गोलीबारी में शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले श्री मुकेश लाल मीणा की शहादत से युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए त्याग और बलिदान के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा मिलेगी।
श्री गहलोत ने कहा कि मातृभूमि के लिए उनका यह बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

- - -

No comments:

Post a Comment