जयपुर,
24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री
अशोक गहलोत ने मशहूर गायक मन्ना डे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री गहलोत
ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. मन्ना डे ने अपनी लम्बी फिल्म संगीत की
यात्रा में हिन्दी सहित विभिन्न भाषाओं में बेहतरीन गाने गाये। शास्त्रीय संगीत पर
आधारित उनके गाये फिल्मी गाने आज भी लोग गुनागुनाते हैं। संगीत जगत में इस नामचीन
हस्ती की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म संगीत के क्षेत्र में
उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री
ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने
की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
- - -
No comments:
Post a Comment