जयपुर, 24 अक्टूबर। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में
छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं देश-विदेश की नवीन जानकारी की
उपलब्धता आसान बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राज्य
सरकार द्वारा 2012-13 में
स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम के रूप शुरू की गई राजीव गांधी विद्यार्थी डिजिटल योजना
के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की कक्षा
10 एवं 12वीं की मेरिट में पहले दस-दस हजार स्थान प्राप्त
करने वाले तथा प्रत्येक राजकीय विद्यालय में कक्षा आठ में प्रथम स्थान प्राप्त
करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिये गये। योजना के तहत करीब 1 लाख 11
हजार विद्र्याथियों को 14
इंच के लैपटॉप उपलब्ध कराये गये।
योजना का विस्तार करते हुए बजट 2013-14
में सभी राजकीय विद्यालयों की कक्षा 8 वीं में दूसरे से ग्यारहवां स्थान हासिल करने वाले
साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राओं को टेबलेट-पीसी खरीदने के लिए छह-छह हजार रूपये के
चैक देने का फैसला किया गया। राजकीय विश्वविद्यालयों में भी सभी संकायों में पहला
स्थान प्राप्त करने वाले एक हजार प्रतिभावान विद्र्याथियों को लैपटॉप देने का
फैसला किया गया।
करीब साढ़े तीन लाख प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के
हाथ में लैपटॉप एवं टेबलेट-पीसी की सुविधा उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के
साथ-साथ प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने एवं कुशल मानव
संसाधन तैयार करने में काफी अहम होगी। राजीव गांधी विद्यार्थी डिजिटल योजना भविष्य
में उच्च शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष विद्र्याथियों के लिए रोजगार के अवसर
प्रदान करेगी। इससे युवाओं में एक नया उत्साह पैदा हुआ है जो प्रदेश एवं देश के
भविष्य के लिए एक सुखद संकेत होगा।
प्रतियोगिता के इस दौर में छात्र-छात्राओं को
कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 8,310 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर एडेड
र्लनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत विद्र्याथियों को
अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान के कठिन पाठों
की शिक्षा डिजिटल माध्यम से दी जा रही है।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत
भी र्आथिक रूप से कमजोर वगोर्ं के परिवारों के बच्चे जिनकी र्वाषिक आय ढ़ाई लाख
रूपये तक है उन्हें राजस्थान बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी परीक्षा की मैरिट लिस्ट में
आने वाले एक लाख प्रतिभाशाली विद्र्याथियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति
उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक करीब 48,145 विद्र्याथियों को 22.90 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया
है।
- - -
No comments:
Post a Comment