जयपुर, 18 अक्टूबर। राजस्थान देश के उन अग्रणी राज्यों में है
जहां प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं
में क्षेत्र की आवश्यकताओं, विकास के दूरगामी परिणामों और मानवीय संवेदनाओं को
समाहित कर विकास को परवान चढाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच में
जनहित के व्यापक दृष्टिकोण के साथ मानवीय संवेदनाओं को केन्द्र बिन्दु में रखकर ही
प्रदेश में जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। जिसके परिणाम स्वरूप आज करोड़ों लोग
इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
आज प्रदेश में ऎसे अनेक संवेदनशील प्रयास स्पष्ट
दिखाई दे रहे हैं जहां हर वर्ग की आवश्यकता पूरी हो रही है। इन्हीं प्रयासों में
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना मोटराईज्ड ट्राई साईकिल वितरण, अनुप्रति योजना सहित अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम
प्रदेश में हर वर्ग की आवश्कताओं को पूरा कर रही है।
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना
इस योजना का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2013-14
में 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को चुनिन्दा तीर्थस्थल की निःशुल्क
तीर्थयात्रा कराना है। राजस्थान के मूल निवासियों के लिए शुरू की गई इस योजना में 60
वर्ष से अधिक के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ
व्यक्ति तीर्थयात्रा के पात्र होंगे। योजना में शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों में
जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम्, वैष्णोदेवी, तिरूपति, गया-काशी, अमृतसर, सम्मेद शिखर, गोवा-चर्च, द्वारिकापुरी, बिहार शरीफ, शिरडी शामिल है। योजना में अब तक 12606
लाभान्वित और 34,597 वरिष्ठ नागरिकों को चुनिन्दा तीर्थस्थल की निःशुल्क
यात्रा की व्यवस्था।
अनुप्रति योजना
राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बीपीएल
परिवारों के प्रतिभावान अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे भारतीय
सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एक लाख रुपये, राज्य की प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 50
हजार रुपये और आईआईटी, आईआईएम एवं राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल कॉलेज में
दाखिले पर प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण
मुख्यमंत्री की बजट, घोषणा की अनुपालना में वर्ष 2012-13
में राज्य के 1000 विशेष योग्यजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिलें
वितरीत की जा चुकी है। इससे विशेष योग्यजन विद्यार्थियों, स्वरोजगार/रोजगार करने वाले विशेष योग्यजनों की
गतिशीलता बढ़ी है। ट्राई साइकिल के लिए पात्रता की शर्तें हैं - 1 लाख रुपये से कम वार्षिक आय,
60 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता,
18 वर्ष से अधिक आयु, कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
बालिकाओं को साइकिल वितरण
कक्षा 9 एवं 10 में अध्ययनरत छात्राएं जिन्हें रहवास से अन्यत्र
पढ़ने के लिए जाना पड़ता है, इस योजना से लाभान्वित होंगी। दिसम्बर,
2008 से जून, 2013 तक 347432 बालिकाओं को साइकिल वितरित 10
जुलाई, 2013 तक राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली बालिकाएं जिनमें वर्ष 2012-13
की शेष 1.62 लाख बालिकाएं भी शामिल हैं, को चैक वितरित एवं 10 जुलाई के बाद प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को भी चैक
वितरित किए जाएंगे। अब तक कुल 5 लाख बालिकाओं को साइकिल हेतु चैक वितरित।
महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को सभी
श्रेणी की रोडवेज बसों में 30 प्रतिशत की छूट
राज्य सरकार की घोषणानुरूप राजस्थान राज्य पथ
परिवहन निगम ने सभी श्रेणी की बसों में सभी वर्ग की महिलाओं को 30
प्रतिशत की छूट के आदेश जारी कर दिए हैं। यह छूट
रोडवेज की साधारण, एक्सप्रेस, सेमी डीलक्स, डीलक्स, वातानुकूलित व सुपर लग्जरी बसों, जहां तक वे जाती हैं, में देय होगी। साथ ही रक्षा बंधन एवं महिला दिवस पर
सभी महिलाओं को रोडवेज में निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जा रही है।
राज्य सरकार की घोषणानुरूप राजस्थान राज्य पथ
परिवहन निगम ने सभी श्रेणी की बसों में वरिष्ठ नागरिकों को 30
प्रतिशत की छूट के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश
के पूर्व वरिष्ठ नागरिकों को साधारण व एक्सप्रेस बसों में ही 30
प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा था।
मुख्यमंत्री बिजली बचत लैमप योजना
प्रदेश में बिजली की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु
मुख्यमंत्री बिजली बचत लैम्प योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के सभी व शहरी क्षेत्र
के बीपीएल एवं छोटे घरेलू 53 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 2-2
सीएफएल के निःशुल्क वितरण के लिए 27
जून, 2013 से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
-
- -
No comments:
Post a Comment