Saturday, October 12, 2013

मुख्यमंत्री की विजयादशमी पर शुभकामनाएं

जयपुर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
            श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व हमें जीवन में नैतिकता एवं कर्त्तव्यपरायणता के साथ आगे बढ़ने तथा सबके हितों की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।
            मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने आह्वान किया कि आज के दिन हम यह संकल्प लें कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर साम्प्रदायिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाये रखेंगे।

- - -

No comments:

Post a Comment