Friday, October 11, 2013

मुख्यमंत्री की दुर्गा अष्टमी पर शुभकामनाएं


जयपुर, 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। मातृ शक्ति की उपासना के साथ उमंग और उल्लास का यह पर्व हमें सभी के प्रति स्नेह, आस्था और दयाभाव रखने के साथ बुराइयों से दूर रहते हुए अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व पर हम सभी देश-प्रदेश में शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए आपसी प्रेम एवं भाईचारे की परम्परा को और मजबूत बनाने का संकल्प लें।

- - -

No comments:

Post a Comment