Saturday, October 12, 2013

मुख्यमंत्री ने दुर्गाष्टमी पर पूजा-अर्चना की, प्रदेश में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की

जयपुर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सपरिवार यहां मुख्यमंत्री निवास स्थित मां जगदम्बे भवानी मंदिर में शनिवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर आयोजित हवन में पूजा अर्चना की एवं आहूति दी।
श्री गहलोत ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत, पुत्र श्री वैभव गहलोत, पुत्रवधू श्रीमती हिमांशी गहलोत के साथ आरती उतार कर प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री को पंडित उमेश उपाध्याय एवं पंडित संदीप शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं आवास स्थित विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

- - -



मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर दुर्गाष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना करते हुए 

No comments:

Post a Comment