जयपुर,
29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विश्व
मितव्ययता दिवस (30 अक्टूबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को छोटी-छोटी
बचत के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने तथा देश-प्रदेश की प्रगति में अपनी
सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
श्री गहलोत ने अपने संदेश में
कहा कि सर्वांगीण विकास में मितव्ययता एवं बचत का भी अपना महत्व है। उन्होंने कहा
कि आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण कर निवेश के जरिए विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने
की महत्ती आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी
अल्पबचत योजनाओं में निवेश कर जनसेवा के संकल्प को पूरा करने के साथ ही देश-प्रदेश
की प्रगति एवं समृद्धि में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकता है।
- - -
No comments:
Post a Comment