बांदीकुई (दौसा), पिनान (राजगढ़), अलवर,
17 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक
गहलोत 12वें चरण की
कांग्रेस जन संदेश यात्रा के पहले दिन आज बांदीकुई (दौसा), पिनान (राजगढ़) एवं अलवर में विशाल
जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुन्धरा
राजे पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जननी के मूंह से झूंठे आरोप सुनकर
आश्चर्य होता है। रिफाइनरी की जमीन को लेकर उनके आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा
कि मेरे मंत्रिमण्डल के एक भी मंत्री ने अगर जमीन खरीदी हो तो बताये मैं ड्रॉप कर दूंगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री
यह भी कह रही है कि राजस्थान में लाखों मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने
अफसोस के साथ कहा कि इतनी बिजली तो पूरे देश में पैदा नहीं होती। जहां तक राजस्थान
का सवाल है यहां कुल बिजली उत्पादन साढ़े 11 हजार मेगावाट है। झूंठ बोलने की
भी हद है। इनकी नीति है कि एक झूंठ को बार-बार दोहराये जाओ तो उससे सच का अहसास होने
लगता है। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जितने झूंठे आरोप ये लगायेगी, उतना ही इनका ग्राफ नीचे जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान
में पिछले साढ़े चार सालों में राज्य सरकार ने जन्म से लेकर पूरे जीवन के लिये हर वर्ग
के लिये जितनी जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की है उसका लोहा आज पूरा देश मान रहा है।
रिफाइनरी को लेकर इनको तकलीफ हो रही है। खुद ने कुछ किया धरा नहीं हम रिफाइनरी ले आये
तो इन्हें तकलीफ हो रही है। इस रिफाइनरी के आने से राजस्थान में विकास को जहां गति
मिलेगी वहीं युवाओं को भारी तादात में रोजगार उपलब्ध होगा। बाड़मेर में रिफाइनरी के
साथ तेल और गैस भी निकल गया। उससे प्रदेश के युवाओं को बड़ी तादात में रोजगार मिलेगा।
ये विपक्ष झूंठे वायदे कर और झूंठे आरोप लगाकर लोगों को भ्रमित कर रहा है। गुमराह कर
रहा है। इनका कार्यकाल एक काला अध्याय बन चुका है, जिसमें 90
लोगों को गोलियों से भूल दिया
गया। हमारे समय में कोई गोली चलाना तो दूर लाठी तक भी नहीं चली। इन्होंने पहले कुशासन
दिया और आज इनकी सुशासन यात्रा नहीं कुराज यात्रा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी
लोगों को गुमराह करने के लिये 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात
कही गई है, जबकि सच्चाई
यह है कि कुल कर्मचारी ही साढ़े 6 लाख है। उन्होंने कहा कि विपक्ष
तथ्यों पर आरोप लगाये तो ठीक है। मगर इनकी नीति ही झूंठे आरोप लगाना और लोगों को बरगलाकर
सत्ता हासिल करना रहा है। विपक्ष ये नहीं बताता कि अपने शासन काल के दौरान इन्होंने
जन कल्याण के कौनसे काम किये। इनकी तो लाठी- गोली की सरकार रही। हमने राज्य के लोगों
को सुशासन देते हुए सर्विस गारंटी एक्ट लागू किया। भष्ट्राचार पर अंकुल लगाने के लिये
ट्रांसपेरेन्सी एक्ट लागू किया। नई-नई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की।
उन्होंने कहा कि केन्द्र ने फूड
सिक्योरिटी अध्यादेश लागू किया है जो एक क्रांतिकारी फैसला है। राज्य में इसका लाभ
90 लाख लोगों को
मिलने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 25 जुलाई से एक अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं
को लेपटॉप, साईकिल और स्कूटी
बांटने जा रहे हैं। गरीबों को घर बनाने के लिये पहली, दूसरी और तीसरी किश्त का भुगतान
करने जा रहे हैं। पहले मकान के लिये राशि 50 हजार थी जिसे बढ़ाकर 70
हजार रुपये कर दिया गया है। श्री
गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही माई बाप है। मैं कहना चाहूंगा कि विपक्ष के शासन
की तुलना हमारे इस साढ़े चार साल के शासन से कर ले और खुद ही फैसला करें कि वे किसे
चुनना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी
और करनी में अंतर है और इनका चाल और चरित्र सामने आ चुका है। इस पार्टी ने हमेशा दंगे
करवाये और आग लगाई। जबकि कांग्रेस ने आग बुझाने का काम किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी ने कांग्रेस के शानदार इतिहास का जिक्र करते हुए इसीलिये तिरंगे को अपना धर्म
बताया है। इस पार्टी की नीतियां ही देश को आगे बढ़ाने की है ताकि देश के युवाओं का भविष्य
उज्ज्वल हो। उन्होंने कहा कि केश ट्रांसफर योजना केन्द्र की है और इस योजना को इसीलिये
लागू किया गया है ताकि जरूरतमंदों को उनके हक का पूरा पैसा मिल सके। उन्होंने कहा कि
राजस्थान सरकार तो ऎसे काम कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य बने और नई शताब्दी
में एक विकसित राष्ट्र दिखाई दे। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे कुछ समय समाज
सेवा के लिये भी निकाले और जितनी जन कल्याण की योजनाएं है उनको गरीबों तक पहुंचाये, लाभ दिलाये। मैं अपने अनुभव से
कह सकता हूं कि ऎसी जनसेवा उनके जीवन की एक पूंजी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली
सरकार अहम और घमंड की सरकार थी और इनकी कुराज यात्रा भी अहम और घमंड की है। इनका प्रयास
है कि झूंठे आरोप लगा लगाकर विवाद खड़ा करें। पेंशन योजना को लेकर भी अफवाहें फैलाई
हैं। राजस्थान की जनता को इन्होंने क्या समझ रखा है जो उनके इमान को बेचने की बात करते
हैं। हमने जितनी योजनाएं दी है वो चुनावी नहीं बल्कि बजटीय घोषणाएं है। रिफाइनरी जमीन
को लेकर किसी भी मंत्री के जमीन खरीदने की बात पर कहा कि एक भी मंत्री ने अगर जमीन
खरीदी हो तो बताये मैं उसे ड्रॉप करूंगा। सरकारी प्रभाव का में लेकर भी अगर कोई जमीन
खरीदी हो तो बताये।
भाजपा अंग्रेजों की नीति पर -
डॉ.चन्द्रभान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान
ने भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुन्धरा राजे को जमकर आडे हाथों लिया। उन्होंने कहा कि
यह पार्टी अंग्रेजों की नीति बांटो और राज करों की नीति पर चल रही है। इसने प्रदेश
में जातियों को आपस में लड़ाया है। गोलियां चलाई हैं। ये भ्रष्टाचार की बात करते हैं
तो मैं दावा कर सकता हूं कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार में अगर कोई लिप्त है तो भाजपा
में है। उत्तराखंड की त्रासदी पर बोले कि वसुन्धरा राजे जिनका देहरादून में फॉर्म हाउस
है। वे वहां पीड़ितों की सेवा के लिये एक दिन भी नहीं गई। अब चंदा मांगकर नकली आंसू
बहा रही है। मैं पूंछना चाहता हूं कि जब सत्ता में थी तब तो आये दिन देहरादून जाया
करती थी विपदा की इस घडी में क्यों नहीं गई। डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि राजस्थान में
लाखों मेगावाट बिजली उत्पादन का बयान देने वाली वसुन्धरा राजे कितना झूंठ बोलेगी। प्रदेश
में कुल उत्पादित साढ़े 11 हजार मेगावाट में भी 90
प्रतिशत योगदान कांग्रेस का है।
इनका काम ही राजस्थान की छवि खराब करने का रह गया है। मुख्यमंत्री युवा वर्ग को कम्प्यूटर
की शिक्षा दिला रहे हैं। इससे उनका भविष्य बनेगा।
इन सभाओं को केन्द्रीय मंत्री
सचिन पॉयलट, भंवर जितेन्द्र
सिंह, प्रदेश के प्रभारी
सचिव अशोक तंवर एवं स्थानीय नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
-
- -
No comments:
Post a Comment