v भाजपा नकारात्मक सोच के साथ राज्य
की योजनाओं पर स्टे करवाना चाहती है
v अलवर की लगातार 6 सभाओं में भारी जन समर्थन, लोगों का उत्साह देखने लायक
रामगढ़, किशनगढ़बास, तिजारा (अलवर), 18 जुलाई। मुख्यमंत्री
श्री अशोक गहलोत ने विपक्षी भाजपाई नेता श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा राजस्थान पिछड़
गया है कि रट का करारा जवाब देते हुए आज यहां तिजारा की विशाल जनसभा के बीच जब यह जानकारी
दी कि राजस्थान में गरीबी की रेखा से नीचे जीवन जीने वाले लोगों का प्रतिशत 34 से घटकर 15 प्रतिशत पर आ
गया है, तो तालियों के
साथ इसका जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस संदेश यात्रा के 12वें चरण के दूसरे
दिन आज अलवर जिले की रामगढ़, किशनगढ़बास एवं तिजारा में जनसभाओं को सम्बोधित किया। इन जनसभाओं में भारी उमस और
पवित्र रमजानों के माह होने के बावजूद भारी जन सैलाब उमड़ा जो देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री
ने अपने सम्बोधन में तिजारा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नेता वसुन्धरा राजे लगातार
रट लगाये हुए है कि राजस्थान पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये जो सर्वे एनएसएसओ द्वारा
हाल ही जारी किया गया है, के आंकड़ों से विपक्ष की आंखें खूल जानी चाहिये। वसुन्धरा राजे पहले भी राजस्थान
में बेरोजगारी बढ़ने की बातें जोर-शोर से कहती रही है। जबकि केन्द्रीय लेबर मंत्रालय
द्वारा जारी किये गये आंकड़ों में राजस्थान सबसे कम बेरोजगारी वाले प्रदेशों में तीसरे
स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने प्रतिपक्ष पर झूंठे आरोप लगाने और प्रदेश को बदनाम कर
सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपाई की सोच सकारात्मक
न होकर नकारात्मक है। इस पार्टी के नेता राजस्थान की जनता के लिये लाई गई जन कल्याणकारी
योजनाओं को रूकवाने के लिए न्यायालय से स्टे लाने का प्रयास कर रही है। इन लोगों की
मानसिकता विध्वंसकारी है। ये पार्टी छोटी मोटी कमियों को भी इस तरीके से परोस रही है, मानो प्रदेश
में कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने किशनगढ़बास की सभा में कहा कि इन्हीं की पार्टी के नेता
घनश्याम तिवाड़ी ने राज्य के लोगों को आगाह किया है कि सावधान हो जाओ। लुटेरे आ रहे
हैं। फिर से राजस्थान को लुटने के लिये। उन्होंने कहा कि एक लुटेरा जो राज्य के अधिकारियों
को भी धमकाया करता था, आज भगौड़ा बना हुआ है। उसके खिलाफ इन्टरपोल का वारंट निकला हुआ है। अब भी वह लंदन
में बैठकर यहां फोन के जरिये योजनाएं बनवा रहा है कि किस तरह वापस सत्ता हासिल की जा
सकती है। ये लोग पूरी तरह बौखला गये हैं।
मुख्यमंत्री ने रामगढ़ की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री
के इस आरोप का फिर खंडन किया कि हमारी सभी घोषणाएं बजट की है न कि चुनावी घोषणाएं है।
उन्होंने कहा कि इनके पास कहने को कुछ नहीं है। ये बौखलाहट में पेंशन जैसी सम्मान देने
की योजना को भी रेवड़ियां बताकर बुजुर्गों एवं महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। श्री गहलोत
ने कहा कि हमने चैलेंज किया है पूर्व मुख्यमंत्री को कि वे अपने शासन काल के ऎसे सिर्फ
पांच काम गिना दे, जिसको जनता याद रखती हो। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी को लेकर भी वसुन्धरा राजे अनर्गल
आरोप लगा रही है। राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी इस योजना से लाखों युवाओं को रोजगार
मिलेगा। इस रिफाइनरी को लेकर इनके आरोपों का जवाब वहां के स्थानीय लोग देंगे। मुख्यमंत्री
ने कहा कि दिल्ली-मुम्बई फ्रेट कॉरिडोर के कारण निमराणा, टपुकडा और भिवाड़ी
क्षेत्रों का खूब विकास होगा। यहां जापानी जोन विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय
में अलवर का कायाकल्प हो जायेगा। उन्होंने तिजारा में पवित्र रमजान के महिने पर लोगों
को मुबारकबाद दी और कहा कि अन्य वर्गों के साथ-साथ मुस्लिम वर्ग के लिये भी हमने खूब
योजनाएं दी है, जिसका लाभ उठाये। आज ढ़ाई लाख से ज्यादा लोगों को प्रि-मैट्रिक स्कॉलरशिप दी जा
रही है। मुस्लिम छात्राओं के लिये 30 आवासीय छात्रावास बनाये जा रहे हैं। इनमें
से चार छात्रावास तो अलवर जिले में है। प्रत्येक छात्रावास पर 8 करोड़ रूपये खर्च
होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा राजस्थान की इस नई रोशनी और नई हवा में आगे बढ़े। उन्होंने
आव्हान किया कि तालिम पर पूरा ध्यान दिया जाये। तालिम के बिना कुछ नहीं है। इसीलिये
हम किशोर और युवा छात्रों को पीसी टेप और लेपटॉप दे रहे हैं ताकि भविष्य में वे भी
अच्छे शिक्षित होकर तरक्की कर सके। हम इसके साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पर सबसे ज्यादा
ध्यान दे रहे हैं। इसी के तहत पांचवी पास मजदूरों के लिये भी 150 करोड़ रुपये की
योजना बनाई गई है ताकि प्रशिक्षित होकर वे मजदूर ही नहीं रहे बल्कि कारीगर बनकर अच्छा
वेतन कमाये। ये सब इसलिये संभव हो रहा है कि शानदार वित्त प्रबन्धन कर हमने राजस्थान
के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा 40 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। उन्होंने पिछली सरकार के पांच साल के शासन
को कुशासन बताते हुए उनकी यात्रा को कुराज यात्रा बताया। इनके कुशासन में 21 बार की फायरिंग
में 90 लोग मारे गये
थे, जिनमें 70 गुर्जर शामिल
है। इसलिये इनके दामन पर दाग लगा है और मूंह पर कालिख पुती है। इसके बावजूद बेशर्मी
की हद है कि बिना किसी सत्यता के राज्य सरकार और कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। राजस्थान
में तो चहूंमुखी विकास हो रहा है। सड़कों का जाल बिछ गया है। पानी की बड़ी-बड़ी योजनाएं
बनी है।
वसुन्धरा राजे पाखंडी है - डॉ.
चन्द्रभान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.चन्द्रभान ने अपने
सम्बोधनों में कहा कि वसुन्धरा राजे धार्मिक होने का नाटक करती है मगर असल में वह पाखंडी
है। उन्होंने कहा कि धार्मिक होती तो केदारनाथ जाती। पर नहीं गई। पहले शनिवार-रविवार
को सरकारी विमानों और हैलीकॉप्टरों से देहरादून के अपने फॉर्म हाउस पर जाया करती थी।
मगर विपत्ती के समय उन्हें अपना धर्म याद नहीं आया। वह अपनी बराबरी सोनिया गांधी तक
से भी करने लगी है। सोनिया की क्या बराबरी करेंगी। सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी के
लिये प्रधानमंत्री का पद तक ठुकरा दिया और वसुन्धरा ने पद के लिये पार्टी छोड़ने की
धमकी दे डाली। ये क्या मुकाबला करेगी सोनिया गांधी का। उन्होंने वसुन्धरा राजे को चुनौती
दी कि जितनी ताकत हो लगा लो, राज्य में लागू जन कल्याण की योजनाएं क्रियान्वित होकर रहेगी।
जनसभाओं को केन्द्रीय राज्य मंत्री भंवर जितेन्द्र
सिंह, राजस्थान कांग्रेस
के प्रभारी सचिव अशोक तंवर, पूर्व विधायक जुबेर खान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एमाद्दुदीन मियां (दूर्रू मियां) के साथ स्थानीय
नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
- - -
No comments:
Post a Comment