तेल और बिजली को लेकर बाड़मेर व जैसलमेर
के लोगों को भड़काने का लगाया आरोप
मुण्डावर, बहरोड़ (अलवर), नीमकाथाना (सीकर), 19 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुण्डावर, बहरोड़ और नीमकाथाना में 12वें चरण की कांग्रेस
जन संदेश यात्रा के अंतिम दिन तीन बड़ी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा
अध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे तेल और बिजली को लेकर क्षेत्रवाद का खेल खेल रही है, जो खतरनाक है।
उन्होंने कहा
कि कितनी ना समझी की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बाड़मेर और जैसलमेर
के लोगों को यह कहकर भड़का रही है कि यहां तेल निकला और बिजली बन रही है मगर इसका लाभ
उन्हें नहीं मिल रहा। शासन में आने पर वे इसका लाभ देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे
ज्यादा ना समझी की बात क्या हो सकती है क्या महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश और आसाम जहां तेल उत्पादन हो रहा है उन्हें भी ऎसी बात करनी चाहिये।
क्या देश के लोगों को इसका लाभ लेने का हक नहीं है। इसी तरह प्रदेश में ढ़ाई हजार मेगावाट
बिजली का उत्पादन विंड पॉवर से, 400 मेगावाट का उत्पादन
सोलर से किया जा रहा है। ये बिजली जब ग्रीड़ में जाती है तो वहां सब मिल जाती है। क्षेत्र
के हिसाब से इसकी पहचान खत्म हो जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ऎसी बातें करके लोगों को
भड़काने में लगी है और इसका ढ़ोल पीट रही है। इसी प्रकार के झूंठे वादे कर पिछली बार
सत्ता में आ गये थे, जिसका खामियाजा
पूरे राजस्थान को भुगतना पड़ा था। भाजपा की यह थ्यौरी है कि एक झूंठ को बार-बार बोला
जाये, तो उसके सच होने का अहसास होने लगता है। घमंड
और अहम की इनके पांच साल के शासन को हम देख चुके हैं और मैं कहना चाहूंगा कि इनके पांच
साल के शासन की तुलना हमारे पांच साल के शासन से कर ले अपने आप स्पष्ट हो जायेगा कि
बिजली, पानी और सड़क आदि में हमने क्या किया है और
इन्होंने क्या किया है।
उन्होंने कहा
कि भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली भाजपा खुद अपने गिरेंबा में झांककर देखे। उसके तो
राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री व मंत्री जेल की हवा खा रहे हैं। रिफाइनरी को लेकर
हम पर जमीनों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले खुद बॉर्डर बेच चुके है। इनकी पार्टी
तो खुद जमीनों के धंधे में लिप्त रही है, जिसे प्रदेश
का बच्चा-बच्चा जानता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यह फिर दोहरा रहा हूं कि ये जितने
झूंठे आरोप हम पर लगायेगी उतना ही इनका ग्राफ नीचे जायेगा और चुनावों में इनकी दुर्गती
होगी। उन्होंने कहा कि हमने तो गठबंधन की सरकार को भी मजबूती के साथ चलाकर दिखाया है
और फ्री दवाईयां और फ्री जांच जैसी योजनाएं लागू की है, जो देश में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पेंशन योजना को रेवडियां
बता रही है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमानी लोगों के लिये ऎसी बात करना महापाप है। उन्होंने
कहा कि देश और प्रदेश के निर्माण में मजदूरों का भी अपना योगदान होता है। इसीलिये पूरे
विश्व में एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने फूड
सिक्योरिटी अध्यादेश जैसा क्रांतिकारी कदम उठाया है। इसका लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा और इस पर 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री
डॉ. मनमोहन सिंह ने कानून बनाकर अधिकार देने के युग की शुरूआत की है।
भाजपा राजस्थान को तोड़ना चाहती है - डॉ. चन्द्रभान
प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा और वसुन्धरा राजे राजस्थान को
तोड़ना चाहती है। पिछली बार इन्होंने अपने शासनकाल में जातियों को आपस में लड़ाया और
अब क्षेत्रवाद की बात कर राजस्थान को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल तक
तो लंदन में बैठे रहे और चुनाव में 6 महिने रह गये
तो यात्रा पर निकल जनता के आंसू पौंछने की बात कह रही है। साढ़े चार साल में तो आंसू
सूख जाते हैं। उनके आंसू तो मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पौंछ दिये हैं। डॉ. चन्द्रभान
ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर की तरह सरकार चलाकर एक मोदी प्रदेश को लूटकर चला गया और अब
दूसरा मोदी आ रहा है, जो इंसान की
तुलना कुत्ते से कर रहा है। नरेन्द्र मोदी ने 2002 के दंगों को
सही बताया है जबकि उन्हीं के पार्टी के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने
उसको देश के माथे पर एक कलंक बताया था और कहा था कि वो विश्व को क्या मूंह दिखायेंगे।
उन्होंने सवाल किया कि राज्य में कांग्रेस सरकार की योजनाओं से वसुन्धरा बौखला गई है।
मैं उनसे पूंछना चाहता हूं कि आप भी अपने शासनकाल में नई-नई योजनाएं लाते, आपको किसने रोका था।
सभाओं को कांग्रेस
के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के प्रभारी सचिव श्री अशोक तंवर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री जुबेर खान, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री लाल चंद कटारिया, डॉ. कर्ण सिंह, विधायक मेजर
ओ.पी.यादव आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
- - -
No comments:
Post a Comment