v
बेशर्मी से गोलियों चलवाई, लोगों को मरवाया
v
भाजपा की यात्रा सुराज नहीं कुराज यात्रा
v
सबसे कम बेरोजगारी वाले तीन राज्यों में राजस्थान
v
जुलाई में मिलेंगे 1 लाख 11 हजार छात्रों को लैपटॉप
v
कांग्रेस संदेश यात्रा का सातवां चरण निम्बाहेड़ा मे समाप्त
बड़ी सादड़ी / निम्बाहेड़ा, 22 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पूर्व भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच साल में बेशर्मी से गोलियां चलाकर इतने लोगों को मारा कि राजस्थान का हाल ऐसा कर दिया जैसे कि बूचडबखाना हो।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस संदेश यात्रा के सातवें चरण के अंतिम दिन बड़ी सादड़ी और निम्बाहेडा में सभा की। सभा में उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में अगर पुलिस की गोली से एक भी व्यक्ति मर जाता है तो वहां बड़ा मुद्दा बन जाता है। लेकिन पूर्व भाजपा सरकार में पानी मांग रहे किसानों को गुंडा, असामाजिक तत्व कहकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उनकी कोई बात नहीं सुनेगी और उन पर गोलियां चलवा दी। किसानों को मरवा दिया। गुर्जर आंदोलन हुआ तो वहां भी गोलियां चलाई, 70 गुर्जर भाईयों को मरवा दिया। कुल 21 बार गोलियां चलवाई। राजस्थान का ऐसा हाल कर दिया जैसे कि यह बूचडखाना हो। अब सुराज नाम से यात्रा निकाल रहे हैं, जबकि उनकी यात्रा तो सही मायने में कुराज यात्रा है। इनसे जनता को सावधान रहने की जरुरत है। ये बिना तथ्य के हमारी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। इनके आरोपों में दम नहीं है। ये कांग्रेस की संदेश यात्रा की सफलता से बौखला गए हैं। सरकार में थे तो कोई काम भाजपा ने नहीं किया और सरकार गई तो विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। साढ़े चार साल इनकी नेता गायब रहीं। अब सत्ता के लिए यात्रा करते फिर रहे हैं। लेकिन जनता अब इनसे हिसाब मांगेगी। जनता पूछेगी कि भ्रष्टाचार, लूट क्यों की, गोलिया क्यों चलवाई। राजस्थान को पिछड़ा बता रहे हैं, जबकि देश दुनिया मे राजस्थान की तारीफ हो चुकी है। रिजर्व बैंक, प्लानिंग कमीशन, प्रधानमंत्री ने राजस्थान की प्रशंसा की है। राजस्थान विकास दर और प्रति व्यक्ति आय में टॉप पर है। दुनिया भर में हमारे कामों की प्रशंसा हो रही है। लेबर ब्यूरो ऑफ चंडीगढ़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्थान देश के उन तीन राज्यों में शामिल है जहां सबसे कम बेरोजगारी है। इन राज्यों में गुजरात, छतीसगढ़ और राजस्थान शामिल है और ये कह रहे हैं कि बेरोजगारी बढ़ रही है। हमने डेढ़ लाख बेरोजगारों को नौकरियां दी और अब शीघ्र ही 1 लाख 65 हजार भर्तियां शीघ्र कर रहे हैं। कौशल विकास के युवाओं को ठीक से प्रशिक्षित किया जा सके इसके लिए एक सौ पचास करोड़ रुपए अलग से दिए गए और उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे मजदूरी न करें, काम के कारीगर बनें। ये सोचते हैं कि यात्रा में एक ही झूठ को सौ बार बोलेंगे तो लोगों को सच का अहसास होने लगेगा, लेकिन जनता इस बार इनका यह भ्रम भी तोड़ देगी। पिछली बार यात्रा निकालकर इन्होंने कर्मचारियों को भी भड़काया और सरकार में आए तो केवल बोनस देने और कुछ महीनों के लिए कैश एनकैशमेंट देने के अलावा कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं किया। हमने पचास हजार कर्मचारियों का प्रमोशन किया। जनता के किसी काम से इनका लेना देना नहीं रहा। हमारी योजनाएं सबके सामने हैं। महंगाई को कम करने के लिए टैक्स नहीं लगवाए। डीजल पर 250 करोड़ रुपए की छूट दी। गैस सिलेन्डर पर 25 रुपए प्रति सिलेन्डर सरकार दे रही है। बुजुर्गों को पेंशन दे रहे हैं। अप्रैल से अब तक 15 लाख बुजुर्गों को पेंशन दे चुके हैं। हम चाहते हैं कोई भी बुजुर्ग काम न करे, हमारे बुजुर्गों को तकलीफ हो यह ठीक नहीं है। इसलिए हमने यह योजना बनाई। दवाईयां मुफ्त दी। अब जांच भी फ्री हो चुकी है। मरीजों के परिजनों को अस्पतालों में रहने की परेशानी होती है, इसलिए अस्पतालों के पास धर्मशालाएं बना रहे हैं। जुलाई में 1 लाख 11 हजार प्रतिभाशाली स्कूली छात्रों को 18-18 हजार के लैपटॉप दे रहे हैं। साढ़े तीन लाख आठवीं के छात्रों को टेबलेट पीसी खरीदने के लिए छह-छह हजार रुपए के चैक वितरित किए जा रहे हैं। ताकि सूचना क्रांति के दौरे में वे आगे बढ़ सके और आधुनिक शिक्षा में पीछे न रहें। कोई वर्ग राहत से अछूता नहीं रहा। अब असहाय लोगों के लिए योजना बना रहे हैं। ट्रेकिंग शुरू कर रहे हैं, ताकि उनको भी राहत दे सकें। अब जनता को चाहिए कि वे प्रदेश के विकास की रफ्तार और सामाजिक सुरक्षा के कामों को लगातार जारी रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें।
सत्ता के लिए घूम रहे हैं, जनता से लेना देना नहीं – चन्द्रभान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चन्द्रभान ने कहा कि विपक्ष ने साढे़ चार साल प्रदेश में अपनी भूमिका को निभाया नहीं। इनकी विपक्ष की नेता रहीं वसुन्धरा राजे यहां रही नहीं। अब सत्ता के लिए घूम रहे हैं, इनका जनता से कोई लेना देना नहीं है। जय-जय राजस्थान कहती फिर रही हैं, उनका राजस्थान से भी कोई लेना देना नहीं है। वसुन्धरा कह रही है कि कटारिया और उनकी जोड़ी है। लेकिन उनकी तो कभी आपस में बनी नहीं। जोड़ी कभी जमी ही नहीं। कटारिया पर 302 धारा में हत्या का आरोपी बनाया गया है। संगीन अपराध का मामला चल रहा है। सब जानते है कि उनकी किस से दुश्मनी थी। भाजपाईयों का संविधान में कभी यकीन नहीं रहा। देश को छिन्न-भिन्न करने का काम करते हैं।
- - -
No comments:
Post a Comment