v
झूठ बोल
कर सोच रहे हैं कि फिर चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन जनता भ्रम तोड देगी
v
वसुन्धरा
के गृह जिलें में दिया उनके झूठे आरोपों का मुंह तोड जवाब
v
भूख से
कोई नहीं मरा, सडक
शानदार हैं, हर
वर्ग-क्षेत्र को दी राहत
v
जनता
करे कामों का लेखा-जोखा
v
परबन
बांध के लिए 2500 करोड
देंगे,
पर्यावरण की मंजूरी मिलते ही बनेगा, झालावाड-बारां के लोगों की बदलेगी तकदीर
जयपुर, 7 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
ने हाडौती में कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान भाजपा और प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा
राजे को आडे हाथों लिया। वसुन्धरा के गृह जिले झालावाड में कहा कि वसुन्धरा सभाओं
में इतनी झूठ बोलती हैं कि उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। झूठ बोल कर आखिर वे
और भाजपा कब तक चुनाव लडते रहेंगे। गहलोत ने संदेश यात्रा के पांचवे चरण के पहले
दिन झालावाड के खानपुर और भवानी मंडी में उन्हें सुनने उमडी भीड को संबोधित करते
हुए कहा कि झूठ के चुनावी जुमलें वसुन्धरा अपनी सभाओं में सुना रही है। पिछली बार
जब हमारी सरकार थी तो प्रदेश में अकाल था। हम जनता को राहत देने में लगे रहे और यह
जनता को झूठ बोलने में लगे रहे। जनता इनके भ्रम में आ गई। इनके पांच साल सबने देखे
हैं। भ्रष्टाचार से सरकार ओत-पोत रही। राजस्थान भ्रष्टाचार में मिसाल बन गया। सबको
लडाया और खुद प्रदेश को लूटने में लगे रहे। अब वसुन्धरा और उनकी पार्टी झूठ के दम
पर फिर जनता के बीच जा रही हैं। उन्हें भ्रम हैं कि जनता उनके भ्रम में आ जाएगी, लेकिन चुनावों में जनता उनके इस भ्रम को तोड देगी। वे इतनी झूठ बोलती हैं कि
कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कह रही हैं कि भूख से राजस्थान में मौतें हो रही है, लोग पेड की छाल खा रहे हैं। राजस्थान में भूख से कोई मौत नहीं हुई। अगर वे कह
रही हैं कि भूख से मौतें हुई है तो तब वे और उनकी पार्टी कहां थी। धरने देते, विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते। कांग्रेस की प्रदेश सरकार संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी है। मुद्दा उठाते तो सरकार इसकी जांच करा लेते। मामला
सामने आ जाता। लेकिन इनका काम केवल झूठ बोलना है। हमारी पूर्व कांग्रेस सरकार के
वक्त अकाल पडा था तो इन्होंने कहा था कि राजस्थान में लोग भूख से मरेंगे। लेकिन
मैंने तब भी कहा था कि भूखे मरना तो दूर की बात प्रदेश में किसी को भी भूखा सोने
तक नहीं दूंगा। अकाल प्रबन्धन के काम सबके सामने हैं। हर घर में गेंहू की बोरियां
भर-भर कर पहुंचाई। पूरे देश भर में उनके कामों की प्रशंसा हुई। वसुन्धरा आरोप लगा
रही हैं कि राजस्थान की सडकें खराब हैं। प्रदेा में सब जगह शानदार सडके हैं।
झालावाड की सडक अब तक नहीं बनाने की बात कह रही है, लेकिन उनकी सरकार थी तो उन्होंने क्या किया। तब क्यों नहीं यह सडक याद आई।
लेकिन हम कभी भी किसी भी क्षेत्र के साथ पक्षपात नहीं करते हैं। झालावाड की सडक वन
विभाग की मंजूरी के बिना नहीं बन सकती है। हमने इसकी मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज
रखा है, पूरा प्रयास जारी है। शीघ्र मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
मंजूरी मिलते ही पूरी सडक का काम होगा। खुद महिला हैं फिर भी सरकार महिलाओं और
कन्याओं के लिए योजना बनाती है तो वसुन्धरा को तकलीफ होती है। हमने शुभलक्ष्मी
योजना बनाई ताकि महिलाओं को कन्या भ्रुण हत्या रोकने को लिए प्रेरित किया जा सके।
कन्या भण हत्या पाप है, इसे रोकने के लिए मैं सभाओं
में जनता से तालियां बजवाता हूं तो भी उन्हें तकलीफ होती है। इनकी तरह क्षेत्रों
से पक्षपात नहीं करते हैं। जब इनकी सरकार थी तो इनकी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
झालावाड की होने के बावजूद यहां कुछ काम नहीं कराए। अब हम परबन बांध बनाने की
तैयारी कर रहे हैं ताकि झालावाड और बारां के लोगों और किसानों की तकदीर बदलने की
तैयार कर रहे हैं। इस बांध के लिए 2500 करोड रुपए का प्रोजेक्ट सरकार
ने बनाया है। वन और पर्यावरण विभाग की मंजूरी का इंतजार है। सरकार इसे मंजूर कराने
में लगी है,
इसके होते ही बांध का काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने प्रदेश
में हर वर्ग,
हर क्षेत्र के लिए काम किया। नई योजनाएं बनाई। इतनी
स्कीमें दी कि उन्हें पूरी तरह से गिनाया भी नहीं जा सकता है। बुजुर्गों को पेंशन
दी, बच्चों को लैपटॉप, अस्पतालों में दवाईयां, जांच सब मुफ्त कर दी। गरीबों
को आवास, किसानों को बिना ब्याज के लोन, गेंहू पर बोनस,
पशुओं तक की दवाएं मुफ्त कर दी, किसानों के बिजली के दाम पांच साल तक नहीं बढाए। हर वर्ग और हर क्षेत्र को
राहत दी। प्रदेश में शानदार वित्तीय प्रबन्धन रहा। अब हमारे कामों का लेखा जोखा
जनता के सामने हैं। भाजपा की वसुन्धरा सरकार के पांच साल भी आफ सामने हैं। आपको
तुलना करनी है। खुद आप तुलना कर फैसला कर सकते हैं कि विकास की गंगा प्रदेश में
कांग्रेस सरकार ने ही बहाई है।
रिफाइनरी लगने से बौखलाएं ः
गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के विकास के नए आयाम
स्थापित किए। भाजपा सरकार जिस रिफाइनरी को कभी नहीं लगवा सके, हमने भरसक प्रयास कर उसे बाडमेर में लगाया। अब प्रदेश को हजारों करोड का
राजस्व और लाखों लोगों को रोजगार इस रिफाइनरी से मिलेगा। लेकिन वसुन्धरा और भाजपा नेता इसके आने से बौखला गए हैं। वे झूठ
पर झूठ बोले ही जा रहे हैं। कह रहे हैं कि जनता के पैसे से रिफाइनरी लगा रहे हैं, भटिंडा रिफाइनरी की स्थापना को लेकर भ्रमित कर रहे हैं, कह रहे हैं कि वहां सरकार लगा रही है। हमने पैकेज दिया है तो सरकार की
भागीदारी भी है। वैसे भी एचपीसीएल भारत सरकार का ही उपक्रम है।
बुजुर्ग ने बताई गर्मी की पीडा, नरेगा के काम सुबह छह से प्रातः ग्यारह बजे तक कराने के
हाथों हाथ दिए निर्देशः
झालावाड से खानपुर जाते वक्त स्वागत में खानपुर से पहले
मुख्य सडक पर उनके स्वागत में कई जगह उमडी भीड में से एक जगह एक बुजुर्ग ने गहलोत
से अपनी पीडा जाहिर करते हुए कहा कि बहुत तेज गर्मी पड रही है। मनरेगा में काम
करना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से तबियत बिगड रही है तो गहलोत ने संवेदनशीलता
दिखाते हुए हाथों हाथ यात्रा में चलती कार से जयपुर में मुख्य सचिव सी.के.मैथ्यू
को फोन मिलाया और तुरंत मनरेगा के कामों का समय पूर्व की भांति सुबह छह से प्रातः 11 बजे तक करने के निर्देश जारी कर दिए। गहलोत ने सभा के दौरान कहा कि बुजुर्ग को
उनसे उम्मीद थी कि मैं उनकी बात सुन लूंगा। इसलिए उसने मुझे कहा और गर्मी की पीडा
जताई। हमारी सरकार गरीबों के दर्द को समझती है, यहीं कारण है कि पिछले तीन साल से हमने बिना किसी मांग के गर्मी में मनरेगा का
समय सुबह का किया।
अहंकार के लिए वसु रही मशहूर ः वासनिक
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि पूर्व
भाजपा सरकार के वक्त उनकी मुख्यमंत्री देशभर में अहंकार के लिए मशहूर रही। लोगों
को गोलियों से भूना,
जातियों को लडाया। आखिर वे कैसा राजस्थान बनाना
चाहते हैं,
जनता इस बात को समझ चुकी है। राजस्थान सरकार ने
प्रदेश और आम अवाम को दिया वह सुराज ही है। भाजपा अपनी यात्रा में केवल सरकार की
झूठी आलोचना के अलावा कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा
और उनकी नेता को पीलिया हो गया है, इस लिए उन्हें पीला ही पीला
दिखाई दे रहा है। वे केवल खास लोगों की जरुरत समझ सकती है, आम लोगों की नहीं। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो आम अवाम को समझ सकती है।
डरती हैं इसलिए लंदन में बैठी रहीं ः चन्द्रभान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रभान ने कहा कि वसुन्धरा सभाओं
में कह रही हैं कि वे किसी से नहीं डरती हैं। आखिर कौन उन्हें डरा रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तो आम जनता जानती है, उनसे तो बच्चों और पशुओं तक को डर नहीं लगता है। गलत काम करने वाले डरते हैं।
वसुन्धरा डरती हैं इसलिए ही वे लंदन में बैठी रही। महंगाई तक पर बयान लंदन से जारी
किए। राजस्थान में क्या काम हुए लंदन बैठकर पता नहीं किया। खुद अपने विधानसभा
क्षेत्र और झालावाड में कितनी बार आई, जनता को पूछना चाहिए। कभी
यहां आकर झांका नहीं। अब चुनाव आए तो आपसे वोट मांगने आ रही है। लेकिन जनता समझ गई
है, अब उन्हें वोट देने वाली नहीं है। सभाओं में नगरीय विकास
मंत्री शांति धारीवाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र
सिंह, स्थानीय विधायकों ने भी भाजपा पर निशाना साधा और कांग्रेस
को वोट देने की अपील की।

No comments:
Post a Comment