कुल कर्मचारी साढे
छह लाख, कहां दी दस लाख नौकरियां
v
जनसभा में उमडे आदिवासी और ग्रामीण पुरूष और महिलाएं।
v
चार घंटे तक बैठे रहे गहलोत को सुनने
v
भाजपा पर बरसते हुए बोले - खुद ने कुछ किया नहीं, फिर जनता को गुमराह
करने में लगे
v
विकास और कामों के लिए कांग्रेस को चुनावों में वोट
देने की मार्मिक अपील
v कांग्रेस की संदेश यात्रा
का चौथा चरण, बांसवाड़ा में कुशालबाग
मैदान, अंबापुरा, कुशलगढ़ में हुई सभाएं, दर्जनों जगह रास्ते
भर हुआ भव्य स्वागत
बांवाड़ा/अंबापुरा/कुशलगढ़, 20 अप्रेल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा को झूठी और लफ्फाजी
में होशियार पार्टी करार देते हुए कहा है कि उनकी सरकार में कोई काम हुआ नहीं और जनता
के बीच जाकर झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। प्रदेश भर में कुल कर्मचारियों की संख्या
साढे छह से सात लाख के बीच है और यह कह रहे हैं कि पूर्व भाजपा सरकार में प्रदेश भर
में दस लाख लोगों को नौकरियां दे दी गई।
कांग्रेस संदेश यात्रा के चौथे
चरण में उदयपुर संभाग में कांग्रेस के नेताओं के साथ जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत ने अंबापुरा में हजारों की संख्या में उमडे़ आदिवासी लोगों को संबोधित करते
हुए कहा कि भाजपा हाई-फाई लोग हैं। इनकी चक्कर में नहीं आना है। भाजपा झूठ और गुमराह
करके सत्ता में आना चाहती है। पहले नई-नई इनकी नेता राजस्थान आई थी तो उन्हें जनता
समझ नहीं पाई। जनता को भ्रमित कर दिया। झूंठे वायदे कर दिए। आसमान के तारे तोड़कर तारे
लाने जैसी बातें कही। लेकिन सरकार में आए तो कुशासन और कुप्रबन्धन के अलावा कुछ नहीं
किया। जनता इनको देख चुकी है, आप भी सब भी उनके कुशासन को देख
चुके हो। लफ्फाजी और झूठ बोलने में होशियार हैं। जनता के लिए कुछ नहीं किया। यहां आए
तो कहा कि उन्होंने खुद के शासन में दस लाख लोगों को प्रदेश में नौकरियां दी, मुझे उनकी बात पर हंसी आती है, प्रदेश भर में आजादी के बाद से अब तक 65 साल में कुछ कर्मचारियों की संख्या प्रदेश में साढे छह से सात
लाख के बीच है। फिर इन्होंने कहां दस लाख नौकरियां दे दी। झूठ भी बोलो तो सोच समझ कर
बोलों, यह तो सोचा कि हमारी पोल खुल जाएगी। हमने चार साल में
डेढ लाख नौकरियां दी है और अब 1 लाख 65 हजार चुनावों से और देने जा रहे हैं।
बांसवाडा में कुशालबाग मैदान मेें
गहलोत ने हजारों की संख्या में आए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में
रही तो उन्होंने सत्ता का दुरूपयोग किया। हम बिजली के उत्पादन में नम्बर वन रहे। कुशलगढ़
में कहा कि भाजपा धार्मिक भावनाएं भड़काकर और दंगों से देश में आग लगाना जानते हैं और
कांग्रेस इस आग को बुझाने और देश को एकजुट करने वाली पार्टी है। सरकारी योजनाओं की
जानकारी देते हुए उन्होंने जनता को क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में भी बताया
और कांग्रेस को एक बार फिर से आगामी चुनावों में जिताने की अपील की। गहलोत के साथ कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, सह प्रभारी अरूण यादव,
सांसद ताराचंद भगोरा, मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, विधायक अर्जून बामनिया सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। ये
नेता गहलोत के साथ अन्य सभाओं में भी गए और जनता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के
लिए वोट मांगे। यहां पाटीदार समाज ने उन्हें पाटीदार पोशाकें पहनाकर अभिनंदन किया और
आगामी चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। पाटीदार समाज ने उन्हें
केन्द्रीय ओबीसी सूची में शामिल किए जाने की मांग की तो गहलोत ने मंच से ही उन्हें
आश्वासन दिया कि वे इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे।
माही डेम का पानी देने
के लिए हाथों-हाथ की डीपीआर बनाने की घोषणा ः
अंबापुरा में सांसद ताराचंद भगोरा, विधायक अर्जून बामनिया के माही डेम का पानी लिफ्ट कर बांसवाड़ा
के पानी के लिए महरूम सौ से अधिक गांवों को दिए जाने की मांग पर गहलोत ने हाथों-हाथ
मंच से ही डेम के पानी को इन गांवों में पहुंचाने के लिए इनकी मांग के अनुरूप डीपीआर
बनाने के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा कर दी।
उन्होंने कहा कि डीपीआर बनने के बाद इस पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने यहां
पानी की समस्यां के समाधान के लिए मंच पर मौजूद पंचायती राज मंत्री महेन्द्र जीत सिंह
मालवीया को कहा कि वे यहां जहां भी पानी की समस्यां हो, जनता की मांग के अनुरूप ट्यूबवैल खुदवा दें ताकि पानी की समस्या
हल हो सके।
इनके पास बताने को
कुछ नहीं ः
गहलोत ने कहा कि भाजपा के पास
बताने को कुछ नहीं है। वे केवल गुमराह करते हैं। उनकी जब सरकार थी तो कुछ किया नहीं
और अब जनता में फिर यात्रा निकालकर सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस की
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नारा दिया कि कांग्रेस का हाथ गरीब और आम आदमी के
साथ है। इसे आधार बनाकर ही काम करते हैंं। गरीबों के लिए निःशुल्क जांच, दवाईयां, मकान बनाने के लिए मुख्यमंत्री
आवास योजना के तहत पहले पचास हजार और अब बढ़ाकर 75 हजार, किसानों को फसल बेचने पर 150 रुपए का बोनस,
किसानों को ब्याज मुक्त
लोन, विधवाओं,
बुजुर्गों को पेंशन, महिलाओं को बच्चा पैदा होने से लेकर उसके घर तक पहुंचाने तक
की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार ने ली। नवजात शिशु अगर पैदा होने के बाद बीमार हो
गया तो उसके इलाज का पूरा खर्च सरकार दे रही है, चाहे इलाज जयपुर में ही क्यों न हो। गरीबों को एक रुपए किलो गेहूं दे रहे हैं।
इतनी कितनी ही योजनाएं है, जो मैं आपको बताना शुरू करूं तो
सुबह से लेकर शाम हो जाएगी। एक से एक स्कीमें लेकर आए। हर वर्ग, क्षेत्र के लिए काम किया। राहत देने की पूरी योजनाएं बनाई। पिछली
बार जब सरकार में थे तो लगातार तीन साल तक अकाल पड़ा। तब भाजपाई हमारी मजाक उड़ाते रहे, कहते रहे लोग भूखे मरेंगे। मैं केन्द्र सरकार से राहत के लिए
दिल्ली में गया तो कहा कि दिल्ली में भीख मांग रहे हैं। लेकिन मैंने तब कहा था कि भूखा
मरना तो दूर की बात, राजस्थान में किसी एक व्यक्ति
को भी भूखा सोने नहीं दूंगा। जैसा कहा वैसा किया भी। गांव-ढाणियों में गेहूं की हजारों-हजारों
संख्या में बोरियां भिजवाई। अकाल के राहत प्रबन्ध किए। लेकिन उस वक्त ये आए और लोगों
को गुमराह कर दिया, जनता इनकी चालाकी समझ नहीं पाई।
कर्मचारी हमसे नाराज थे, लेकिन उस वक्त हम उनके लिए कुछ
कर नहीं सके और इनकी सरकार आ गई। इनकी सरकार में सबने देखा, क्या नहीं हुआ। लोगों पर 21 बार फायरिंग की। 90 लोगों को मार दिया। कोई काम नहीं
हुआ। दिल्ली में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार थी उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए इन्हें
पैसा दिया। नरेगा सहित कई योजनाओं में पैसा दिया। इन्होंने तो कुछ नहीं किया। अब हमारी
सरकार आई तो सरकार के काम आपके सामने हैं। अगर उस वक्त जनता हमें एक मौका और दे देती
तो आज प्रदेश की तस्वीर ही कुछ और होती। मैं जनता से इस बार मार्मिक अपील करना चाहता
हूं कि प्रदेश के विकास और आम आदमी के कामों के लिए सरकार को पूरा समर्थन दें। चुनाव
में कांग्रेस को जमकर वोट दें।
हमारी घोषणाओं की मोनिटरिंग
राहुल गांधी करते है ः
गहलोत ने कहा कि हम उनकी जैसे
झूठी घोषणाएं नहीं करते हैं। हमारी घोषणाओं की मोनिटरिंग कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल
गांधी खुद करते हैं। जो भी घोषणा कर दी वह पूरी ही होगी। क्योंकि जो भी हम आपके बीच
आकर वायदे करके जाते हैं, उनका रिकॉर्ड राहुल गांधी के पास
जाता है। वह खुद देखते हैं कि उस घोषणा में कितना काम हुआ। कांग्रेस ही एक मात्र ऎसी
पार्टी है जो यह सब कर रही है।
बंदूक की नौक पर वसुन्धरा
ने किया शासन ः वासनिक
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मुकुल
वासनिक ने कहा कि भाजपा की सरकार को प्रदेश की जनता भूली नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री
वसुन्धरा राजे ने बंदूक की नौक पर राजस्थान में शासन किया। अब सुराज संकल्प यात्रा
पर निकली है। लेकिन सुराज तो आम अवाम और गरीब को ढे़रों योजनाएं देकर प्रदेश कांग्रेस
सरकार ने राहत दी है। ऎसे में उन्हें सच बोलना चाहिए, जनता को बताना चाहिए कि असली सुराज कांग्रेस की वर्तमान सरकार
दे रही है।
पहले गायब रहीं अब
कह रही है दुख दर्द बांटने आई है ः चन्द्रभान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान
ने कहा कि उनकी नेता वसुन्धरा राजे साढे चार साल राजस्थान से गायब रही। लंदन में बैठी
रही और अब चुनाव आए तो सत्ता में आने के लिए यात्रा निकाल रही है। अब कह रही है कि
वे जनता के दुख दर्द बांटने आई है। लेकिन उन्हें जान गई है, अब उनके बहकावें में आने वाली नहीं है।
आदिवासी के घर पहुंचे, बोले - गौमाता पर भाजपा
ने की राजनीति, आदिवासी जुटें है इसमें
ः
अंबापुरा में सभा के बाद गहलोत यहां पास ही दुर्गम पहाड़ी के
नीचे बने एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे। यहां केवल एक इकलौता यही मकान बना था, जिसका निर्माण आदिवासी परिवार ने मुख्यमंत्री आवास योजना के
तहत करवाया था। गहलोत को परिवार ने बताया कि योजना के तहत सरकार ने उन्हें पचास हजार
रुपए दिए, उससे उन्होंने यह मकान बनाया है। मकान के अंदर गहलोत
गए तो उन्होंने देखा, अंदर एक गाय भी बंधी थी। आदिवासी
ने उन्हें बताया कि गाय को वे अपने साथ अंदर ही रखते हैं। इस पर गहलोत ने कहा कि गाय
बचाने का काम तो आदिवासी कर रहे हैं। भाजपा तो गौमाता के नाम पर केवल राजनीति करती
रही है। सालों पहले इसके नाम परा वोट मांगते रहे और फिर इस मुद्दे को भूल गए। आदिवासी
परिवार ने प्रदेश के मुखिया को अपने घर देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गहलोत ने कहा
कि आवास योजना के तहत यहां 300 से अधिक मकान बनाए है।
- - -
No comments:
Post a Comment