दौसा, 1 अप्रेल। कांग्रेस संदेश यात्रा
के पहले दो दिनों में पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस को अप्रत्याशित जन समर्थन मिलता
दिखाई दे रहा है। मीणा और गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत
की जनसभाओं में 20-20
हजार लोगों की भीड 6-7
घंटों के इन्तजार के बाद भी उन्हें सुनने के लिए डटी रही, जिससे राजनीतिक पण्डित हैरान और
भाजपा परेशान दिखाई दे रही है। यह क्षेत्र पिछले कुछ चुनावों से कांगे्रस का मजबूत
गढ नही रह गया था। इसके बावजूद भारी भीड ये ही ईशारा कर रही है कि बीपीएल को फ्री आवास, 1 रूपये किलो गेहूं, सबको निःशुल्क दवा, कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति
ने अपना काम कर दिखाया। वैसे तो बीपीएल वर्ग कांग्रेस का मजबूत वोट बैंक रहा है लेकिन
सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं ने मध्यम वर्ग को भी आगामी चुनाव में काफी हद तक अशोक गहलोत
के साथ जोड दिया लगता है।
मुख्यमंत्री श्री अशोक
गहलोत का रविवार देर रात्रि को लालसोट शहर में भव्य स्वागत किया गया। सवाई माधोपुर
के खिदरपुर से जयपुर जाते समय मुख्यमंत्री का जगह-जगह आतिशबाजी, ढोल-नगाडों के बीच साफा बांधकर
और माला पहनाकर स्वागत किया गया। लालसोट शहर में सडक के दोनों किनारों पर कतारबद्ध
आमजन ने रात 11 बजे मुख्यमंत्री श्री अशोक
गहलोत का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा
फुले सर्किल पर महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
बजट 2013-14 में लालसोट शहर में एडीजे
और एसीजेएम कोर्ट खोलने,
मण्डावरी में पुलिस थाना, रामगढ पचवारा को तहसील बनाने समेत विभिन्न विकास कार्यों की
घोषणा की गई है। लालसोट में पिछले सवा चार वर्ष में विकास के नये आयाम स्थापित करने
के लिए आम जनता ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का हार्दिक आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री
श्री अशोक गहलोत ने बताया कि पिछले सवा चार वर्ष में राज्य सरकार ने एक से बढकर एक
शानदार फ्लैगशिप योजनाओं से समाज के हर वर्ग को बडा लाभ पहुंचाया है। मुख्यमंत्री श्री
अशोक गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास और मुख्यमंत्री शहरी बीपीएल
आवास योजनाओं से सबको छत का सपना नसीब हुआ है। राईट टू शेल्टर का कानून न होने के बावजूद
राज्य में इसे हकीकत में बदला गया है। आगामी 7 अप्रेल से मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना जिला स्तर तक के
राजकीय अस्पतालों में शुरू होगी। 1 जुलाई से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 15 अगस्त से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य
केन्द्रों में यह योजना शुरू हो जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री गहलोत
ने कहा कि मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भारी बहुमत दिलाऎं ताकि राज्य
में विकास की गति को और तेज किया जा सके। सहकारिता
मंत्री श्री परसादीलाल मीणा ने बताया कि लालसोट क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रत्येक
मांग को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पूरा किया है । इसके लिए क्षेत्र की जनता सदा
उनकी आभारी रहेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री
श्री अशोक गहलोत का दौसा-सवाई माधोपुर बॉर्डर, सूरतपुरा, मण्डावरी, पक्काधोरा, खेमावास, नगरियावास में भव्य स्वागत किया गया। सहकारिता मंत्री श्री परसादीलाल
मीणा तथा हजारों ग्रामीण उनके स्वागत के लिए कई घंटों तक सडकों पर कतारबद्ध खडे रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा0 चन्द्रभान, ऊर्जा एवं जल संसाधन मंत्री डा0 जितेन्द्र सिंह, दौसा जिला प्रभारी मंत्री श्री
राजेन्द्र सिंह गुढा,
संजय बाफना, सवाई माधोपुर जिला प्रभारी
मंत्री डा0 राजकुमार शर्मा, करौली-धोलपुर सांसद खिलाडीलाल बैरवा, सवाई माधोपुर विधायक श्री अलाउद्दीन
आजाद, लालसोट नगरपालिका अध्यक्ष
दिनेश मिश्र, पंचायत समिति अध्यक्ष गंगासहाय
बैरवा, दौसा लोकसभा क्षेत्र युवा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमल मीणा , सतपाल मीणा, नाथूसिंह मीणा समेत बडी संख्या
में जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे। दौसा-सवाई
माधोपुर सीमा पर जिला कलेक्टर श्रीमति प्रमिला सुराणा, पुलिस अधीक्षक एस एन खींची ने
मुख्यमंत्री की अगवानी की।
- - -
दौसा जिले के लालसोट कस्बे में सिंचाई विभाग के गैस्ट हाऊस में जन समुदाय को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री श्री गहलोत – 01.04.2013
सवाई माधोपुर जिले के पिपलकी में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत – 01.04.2013
No comments:
Post a Comment