गांव-गली और मौहल्लों में लोगों तक योजनाओं व
उपलब्धियों
की जानकारी
पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से की मुख्यमंत्री ने अपील
करौली,
31 मार्च। कांग्रेस संदेश
यात्रा के दौरान रविवार को जिले के हिण्डौन उपखण्ड मुख्यालय के राजकीय सीनियर हायर
सैकण्डरी स्कूल प्रांगण में आयोजित विशाल आम सभा में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने
भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न
योजनाओं एवं राज्य में संचालित विभिन्न 15
फ्लैगशिप योजनाएं के क्रियान्वयन
एवं उपलब्धियों की जानकारी गांव, गली और मौहल्लों के लोगों तक पहुंचाने
की आम कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों एवं अग्रिम संगठनों
के सदस्यों से अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी फ्लैगशिप योजनाओं और लिए
गए महत्वपूर्ण फैसलों से प्रदेश का छात्र समुदाय और युवाओं से लेकर वृद्धजनों सहित
अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक,
महिला वर्ग, विशेष योग्यजनों के उत्थान के लिए बनाई गई कारगर योजनाओं से
लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन चार वर्ष की अवधि में ऎतिहासिक
फैसलें लेकर मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क पशुधन दवा योजना का क्रियान्वयन कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास
का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री दवा योजना को आमजन के लिए वरदान बताते
हुए कहा कि पहले गरीब आदमी ईलाज के खर्च को देखकर घबराता था और कई बार वह अपना पूरा
ईलाज कराने में अपने आपको असमर्थ पाता था,
अब दवा के साथ निःशुल्क
जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पहले चरण में 7
अप्रेल से जिला अस्पताल
में, 15 जुलाई से सभी स्वास्थ्य केन्द्रों
में तथा 15 अगस्त से सभी राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में
सभी जांचों की योजना शुरू होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी ने जच्चा
और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जननी शिशु सुरक्षा योजना संचालित
की। पहले सही ईलाज के अभाव में प्रसव के समय जच्चा और बच्चा की असामयिक मृत्यु हो जाती
थी। राज्य सरकार ने इस योजना में दवा, जांच, भोजन, अस्पताल से घर और घर से अस्पताल
तक परिवहन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके अलावा प्रसूता को 1400 रुपयेे के स्थान पर अब 3500
रुपयेे की राशि प्रसूता
को दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पहले बीपीएल को 2 रुपयेे किलो गेहूं मिलता था, अब बजट घोषणा के मुताबिक 1 रुपयेे किलो की दर से तथा चीनी
10 रुपयेे प्रति किलो की दर पर उपलब्घ होगी। वहीं मुख्यमंत्री
ग्रामीण बीपीएल आवास योजना में सहायता राशि 50
हजार रुपयेे से बढाकर 75 हजार रुपयेे कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
और आधारभूत सुविधाओं का विकास करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है, जिसके परिणाम स्वरूप नये राजस्थान की परिकल्पना साकार होना संभव
हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार शिक्षा, चिकित्सा, आवास तथा अन्य क्षेत्रों में अनूठी
योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन से अन्य राज्य भी इनके अनुकरण के लिए अध्ययन कर
रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अथक प्रयासों और राजस्थान को तेज
गति से आगे बढाने, प्रदेशवासियों की सामाजिक व आर्थिक
जीवन शैली में क्रांतिकारी बदलाव लाने एवं रोजगार के नए अवसर जुटाने की दृष्टि से रेगिस्तानी
धोरों वाले जिले बाडमेर में रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की स्थापना के ऎतिहासिक
फैसले से राजस्थान का भविष्य उज्ज्वल होगा,
नए कारखाने खुलेंगे, लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अब वे दिन दूर नहीं अब करौली की तकदीर
बदलने वाली है। यहां इस्पात का कारखाना खुलेगा। इसके लिए एक कम्पनी से अनुबंध हो गया
है। पेयजल की सुदीर्घ परियोजना का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि
यह जिला विकास कायोर्ं से अछूता नहीं रहा है,
हिण्डौन में 50 बेड के स्थान पर 100
बेड का चिकित्सालय किया, सीवरेज लाईन का कार्य,
119 करोड रुपये की लागत से
कन्टेनर डिपो, महावीर जी में प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, कटकड में 132 केवी जीएसएस तथा 400 मेगावाट का जीएसएस निर्माण व रेल्वे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य
चल रहा है। कोई अन्तर नहीं है आगामी चुनाव घोषणा पत्र आम आदमी के प्रति समर्पित होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने भाजपा को भ्रष्टाचार
का अड्डा बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है, जिसने आजादी आन्दोलन से लेकर 128 वर्ष तक सेवा दी है,
यह मजबूत पार्टी है। पार्टी
द्वारा पंचवर्षीय योजनाओं के आधार पर विकास का आधारभूत ढांचा तैयार किया। वर्तमान में
बारहवीं पंचवर्षीय योजना चालू है। विपक्ष का न तो कोई वजूद है और न ही राजस्थान के
संगठन में, स्वतंत्रता आन्दोलन में इनका कोई योगदान नहीं रहा है।
भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा है। कांग्रेस सरकार ने जनहित के कई फैंसले लेकर यह साबित
कर दिया कि कांग्रेस पार्टी गरीबों व राज्य की सुरक्षा करने वाली पार्टी है।
कांग्रेस संदेश यात्रा की जनसभा में ऊर्जा एवं सूचना
एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. जितेन्द्रसिंह,
हिण्डौन विधायक भरोसीलाल
जाटव, सांसद खिलाडीलाल बैरवा सहित अनेकों कार्यकताओं, जनप्रतिनिधियों,
पार्षदों आदि ने भी कांग्रेस
सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर अपने विचार प्रकट किए। आम सभा में राजस्थान सप्रभारी
अरूण यादव, उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा, सांसद खिलाडीलाल बैरवा,
विधायक भरोसी लाल जाटव, जिला अध्यक्ष श्रीमती अल्का मीणा, प्रधान कृपाण मीणा,
प्रदेश उपाध्यक्ष रामचरण
सराधना, देवीशरण दत्तात्रेय, संजय वाफना, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, विधायक सवाईमाधोपुर अलाउद्दीन आजाद, संसदीय सचिव रमेश मीणा,
शहर उपाध्यक्ष देवी सहाय, पूर्व मुख्य सचेतक हरीसिंह महूआ, जयपुर जिला प्रमुख हजारीलाल नागर, पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष विजेन्द्र सूपा, पूर्व सांसद मूलचन्द मीणा, नगर परिषद सभापति बद्री माली सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,
भावी संगठन के सदस्य आदि
मौजूद थे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कल रात नादौती में आम सभा
को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले चार सालों में हुए विकास कार्यो की बदौलत प्रदेश
प्रगति के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है। सरकार के फ्लैगशिप कार्यो से प्रत्येक नागरिक
लाभान्वित हुआ है।
श्री गहलोत शनिवार को करौली जिले की नादौती तहसील मुख्यालय
पर कांगे्रस संदेश यात्रा के प्रथम चरण में आयाजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने
कहा कि संन्देश यात्रा में शुरूआती चरण में आमजनता का जो प्यार व उत्साह मिला है वह
प्रदेश के विकास की कहानी को बंया कर रहा है। उन्होंने कहा कि चार साल के बेमिसाल विकास
से प्रदेश का युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष एवं समाज का प्रत्येक वर्ग
लाभान्वित हुआ है।
बजट की घोषणाओं को समय पर पूरा करने का संकल्प दोहराते
हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार साल में
सभी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया गया है एवं इस वर्ष की बजट घोषणओं को भी पूरा किया
जायेगा।
- - -


No comments:
Post a Comment