Friday, December 6, 2013

मुख्यमंत्री ने श्री नेल्सन मंडेला के निधन पर शोक व्यक्त किया

जयपुर, 6 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति श्री नेल्सन मंडेला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री गहलोत ने शोक संदेश में कहा कि श्री मंडेला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए रंगभेद एवं नस्लवाद के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन विश्व में शान्ति, स्वतंत्रता, समानता, लोकतांत्रिक शासन की स्थापना एवं आपसी भाईचारे के लिए समर्पित कर दिया। वे पूरी दुनिया के लिए हमेशा एक प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

- - - 

No comments:

Post a Comment