· मोदी एंड कम्पनी की लूट का भी जवाब दें
· जनता के हर काम से वसुन्धरा को ऎतराज
· कांग्रेस संदेश यात्रा का छठा चरण
जयपुर, 11 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किशनगढ़ में वसुन्धरा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार के वक्त जनता के कामों को दरकिनार कर प्रदेश को लूटा गया, वसुन्धरा को उसका हिसाब देना चाहिए।
वसुन्धरा ने तो अपनी भाजपा सरकार में जनता को लूटा । राजस्थान से पैसा इकट्ठा कर लंदन, मारीशस, मुंबई और ना जाने कहां-कहां भेज दिया। ललित मोदी एंड कम्पनी पैसा लूट ले गई। वसुन्धरा को इसका जवाब देना चाहिए कि पैसा कहां भेजा। उस पैसे का पूरा हिसाब जनता को दें। झूठ बोलकर राजनीति करती है। उनकी असलियत जनता के सामने आ चुकी है। वसुन्धरा झूठ बोलना बंद कर दे, जनता खुद फैसला कर देगी। वसुन्धरा कह रहीं हैं कि राजस्थान पिछड़ा राज्य हो गया है। जबकि राजस्थान की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और योजना आयोग तक ने तारीफ की है। प्रदेश विकास दर में देश में नंबर वन राज्यों में है।
हमने जनता को जो कहां, वह कर दिखाया है। चुनाव आए तो ही योजनाएं नहीं बनाई है। पांच साल का बजट उठा कर देख लें कि हर बजट में जनता के लिए एक से एक शानदार काम किए हैं। निशुल्क दवा योजना हमने 2011 में बनाई थी। वसुन्धरा तो सरकार के जनहित के कामों की ही आलोचना करने में लगी है। उन्हें हमारी सरकार के जनता के किए गए हर काम पर एतराज है। सोच रहीं हैं ऎसे झूठ बोलने से उन्हें वोट मिल जाऎंगे। लेकिन जनता अब उन्हें अच्छी तरह समझ चुकी है।
चौदह मई से मिलेंगे छात्रों को लैपटॉप :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभाओं में घोषणा की कि अंक ज्यादा लाने वाले छात्रों के लिए सरकार की घोषित लैपटॉप देने की योजना की क्रियान्विति 14 मई से होने जा रही है। पहले चरण में छात्रों को साढ़े तीन लाख लैपटॉप दिए जाऎंगे। आठवीं में अधिकतम अंक लाने वाले छात्रों को योजना के मुताबिक छह हजार रूपये का चैक वितरित किया जाएगा।
---
No comments:
Post a Comment