-विश्वास दिलाता हूं जनता को और देंगे राहत
- पांच लाख छात्राओं को साइकिल, 1 लाख 65 हजार भर्तियां शीघ्र
- वसुंधरा की यात्रा में केवल चुनावी जुमले, जनता पहले भी देख चुकी है
- सभा के दौरान तेज बारिश, फिर भी गहलोत को सुनने के लिए डटी रही जनता
मसूदा, 12 मईं । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता को राहत के लिए ढ़ेरों योजनाएं दी हैं। चुनाव आए तब ही काम नहीं किए हैं। सरकार बनने के साथ ही हमने आम-आवाम और गरीबों की सोची और हर तबके के काम किए। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र इतना शानदार बनाएंगे कि जनता को और अधिक राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मसूदा में शाम साढ़े पांच बजे पहंंुचे। सभा में भारी जनसमूह उन्हें सुनने आया था। सभा में जब कांग्रेस के अन्य वक्ता भाषण दे रहे थे तो तेज अंधड के साथ यहां तेज बारिश शुरू हो गई। गहलोत के बोलना शुरू करने तक बारिश का दौर जारी था, लेकिन लोग यहां डटे रहे और गहलोत के आने पर उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। गहलोत ने यहां सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमने जनता के काम करने में कोई कमी नहीं छोडी है। बिना जनता की मांग के उन्हें ढ़ेरों योजनाएं दी। सरकार के शानदार वित्तीय प्रबंधन के कारण पैसे की कमी नहीं आई । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे आरोप लगा रही है कि चुनाव आए तो ही हमने योजनाएं बनाई। लेकिन सब कुछ जनता के सामने हैं। हमने सरकार बनते ही जनता के काम करना शुरू कर दिए थे। अधिकतर योजनाएं पहले ही बना दी थी। ऎसे में आप खुद सोच सकते हैं कि वे कितना सच बोल रहीं है। ये सब केवल वसुन्धरा के चुनावी जुमले हैं, जनता इन्हें जान गई है। मै आपको यह भी विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी इस बार का चुनावी घोषणा पत्र और शानदार बनाएंगी जिसमें जनता को और अधिक राहत देंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सरकार आठवीं की बालिकाओं को पांच लाख साइकिलें बांटने जा रही हैं । साथ ही 1 लाख 65 हजार विभिन्न विभागों की भर्तियां भी करने जा रही हैं। इनमें 40 हजार शिक्षकों की भर्तियां होंगी।
भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इनकी कोई सोच ही नहीं है। पार्टी कभी धारा 370 हटाने, कभी गौमाता के नाम पर और कभी राममंदिर के नाम पर जनता को गुमराह करती रही। अब इन सब मद्दों को भूल चुकी है। इनके नेताओं की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं हैं। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री जेल जा चुके हैं। इनकी न तो कोई नीति है और न ही कोई सिद्धान्त । कांग्रेस के जितनी बड़ी पार्टी कोई नहीं हो सकती जो गरीब, दलित, किसान, अल्पसंख्यक और हर वर्ग के लिए सोचती है। इसलिए ये कभी कांग्रेस की बराबरी कर ही नहीं सकते हैं। तीन राज्यों में हुए चुनावों में जनता ने इन्हें नकार दिया है। तीन माह तीन राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारें बन गई है। इनके पांवों के नीचे से जमीन खिसक रही हैं। वसुन्धरा पर प्रहार करते हुए कहा कि उनकी सोच तो नकारात्मक है। दावा करती हैं कि केवल उनके ही पास आंखें हैं। गलतफहमी भी है कि उनके पास विजन है। लेकिन जनता पिछली सरकार में देख चुकी है, उनकी सोच कैसी थी और उन्होंने क्या किया। इसलिए जनता को आंकलन करना होगा कि उनके हित की बात केवल कांग्रेस ही कर सकती है।
---

No comments:
Post a Comment