v
बिजली का कोई उत्पादन किया नहीं, केवल पत्थर लगाए, काम हमने किया
v
जो वायदे कर रहे हैं, वो वायदे ही रहेंगे
v
कांग्रेस का हाथ प्यार और मोहब्बत का पंजा
बौली, गंगापुरसिटी, लालसोट, 2 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भाजपा
अध्यक्ष वसुन्धरा राजे के बयानों पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उनकी सरकार थी तो प्रदेश
में कोई काम नहीं किया, केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण राज्य
में पैसा आया। जनता उनसे पूछे कि उन्होंने कहां वित्तीय प्रबन्धन किया। पहले झूठे वायदे
किए, जनता को झांसे दिए और अब फिर से वह वायदे करने लग गई है,
लेकिन उनके वायदे, वायदे ही रह जाएंगे,
क्योंकि जनता उन्हें जान गई है, इनकी लफ्फाजी को
समझ गई है। इसलिए इनकी सरकार आने वाली नहीं है।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार का वित्तीय
प्रबन्धन इतना शानदार रहा। जनता के काम उनके सामने हैं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा
राजे से जनता पूछे कि उनका वित्तीय प्रबन्धन क्या था, वो तो जनता को बताएं। जब उनकी सरकार थी तो केन्द्र
में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए-प्रथम सरकार थी। केन्द्र सरकार
ने बेहतर नीतियां बनाकर लागू कि, जिससे राजस्थान सरकार के पास
भी केन्द्र की नीतियों से पैसा आया। इन्होंने कुछ नहीं किया। पिछली कांग्रेस सरकार
में हमने 1750 मेगावाट बिजली उत्पादन किया। इन्होंने केवल जनता
को झांसा देने का काम किया। दुर्भाग्य से जनता को धोखा देकर ये सरकार में आ गई। कुशासन
के अलावा कुछ हुआ नहीं। हमारे बिजली उत्पादन से किए गए कामों से जनता को बिजली मिली
और इन्होंने झूठी वाहवाही लूटी। हमारी वर्तमान सरकार में विकास की गंगा बह रही है।
बडी बडी कंपनियां प्रदेश में आ रही है। होंडा कंपनी, सेंट गोबिन,
जेसीबी मशीन, जापान इंडस्ट्रीज का अलग से जोन जैसे
कई उद्योग आए। चालीस हजार करोड की रिफाइनरी आई। पवन से 250 मेगावाट
और सौर ऊर्जा से 450 मेगावाट बिजली पैदा की। प्रदेश में जीएसएस
का जाल बिछा दिया। शानदान चालीस हजार करोड का बजट दिया। करौली में आयरन, भीलवाडा में इस्पात को लेकर काम हो रहे हैं। ये सफेद झूठ बोले जा रहे हैं।
दस लाख नौकरियां देने की पोल हमने खोली कि प्रदेश में कर्मचारी ही जब साढे छह लाख हैं
तो दस लाख नौकरियां कहां से दे दी तो अब कह रही है, नहीं हमने
तो सरकारी और निजी क्षेत्र में मिलाकर दस लाख नौकरियां दी है। भाजपा सरकार में जितनी पांच साल में नौकरियां दी उतनी
तो हम दे चुके हैं। अब 1 लाख 65 हजार नौकरियां
और देने जा रहे हैं। सरकार शिक्षा, चिकित्सा, पानी, सडक, किसी में कोई कमी नहीं
छोडी। किसानों के ब्याज माफ किए।बुजुर्गों, निशक्तजनों,
विधवाओं के लिए शानदार सम्मान पेंशन योजना लागू की। सामाजिक सुरक्षा
की एक से बढकर एक योजनाएं दी। इस बार कांग्रेस का घोषणा पत्र बनेगा तो और नई-नई जनहित
की योजनाएं लाएंगे। जनता जानती है कि हमने कांगेस के घोषणा पत्र को सरकार बनने पर सरकारी
दस्तावेज बनाकर लागू किया है। कोई वायदा ऐसा नहीं होगा जिसे पूरा नहीं किया है। शिक्षा
में प्रदेश में शानदार माहौल है। 55 से अधिक विश्वविद्यालय हैं।
प्रदेश में 20 आईएएस का चयन हुआ है, जो
एक रिकॉर्ड है। प्रदेश में बडे बडे उच्च शैक्षिणक संस्थान आ रहे हैं। राजस्थान शिक्षा
का हब बन रहा है। इनकी तो कुराज यात्रा है,
धोखा देकर सत्ता में आना चाहते हैं। प्रदेश में 21 बार फायरिंग की। 90 लोगों को मारा, इसमें 76 तो गुर्जर थे। इन्होंने केवल जनता से झूठे वायदे
किए और अब फिर से जनता में वायदे कर रहे हैं। लेकिन जनता इन्हें जान चुकी है। इनके
वायदे, वायदे ही रहने वाले हैं। क्योंकि जनता जानती है कि ये
केवल लफ्फाजी करते हैं। इनकी सरकार आने वाली नहीं है। ये कांग्रेस के हाथ को खूनी पंजा
कह रहे हैं, लेकिन ये हाथ प्यार मोहब्बत का हाथ है। इन्होंने
हमेशा देश में आग लगाई और इसी हाथ वाली पार्टी के कांग्रेस नेताओं ने उस आग को बुझाने
का काम किया। जनता से अपील है कि इन बातों में नहीं आना। जनता उनकी और हमारी सरकार
की तुलना कर ले।
भाजपा केवल झूठ और अफवाहों पर जिंदा – चन्द्रभान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि सरकार नीतियां
बनाते वक्त आम अवाम का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है। प्रदेश में बीजेपी जैसा गैर जिम्मेदाराना
विपक्ष रहा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को चुनावों में ही जनता की याद आ रही
है। भाजपा केवल झूठ और अफवाहों पर ही जिंदा है। वसुन्धरा फिर झूठे वायदे करते फिर रही
हैं। कह रहे हैं कि चौबीस घंटे बिजली देंगे। मैं बिजली मंत्री था, तो हमारी सरकार में उत्पादित बिजली से इनकी सरकार
में काम चलता रहा। अब हमने इस बार हमारी सरकार में इतनी बिजली पैदा कर ली है कि बिजली
की कोई कमी आने वाले सालों में नहीं रहेगी, फिर से हमारे कामों
पर जनता को कह रही है कि चौंबीस घंटे बिजली देंगे। वो बताएं कि उन्होंने कितनी बिजली
पैदा की। पानी, सडक की क्या योजना बनाई। वसुन्धरा के वक्त केवल
जंगलराज था। सभाओं में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा, ऊर्जा मंत्री डॉ.जितेन्द्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
मंत्री अशोक बैरवा, चिकित्सा राज्य मंत्री राजकुमार शर्मा सहित
अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
- - -
No comments:
Post a Comment