v
हमने जनता का पैसा उन
पर ही खर्च किया, वसुन्धरा लूट कर लंदन, मारीशस ले गई
v
वो बता दें क्या पंसद
हैं, बता देंगी तो लागू कर देंगे
v
तपतपाती गर्मी में भी
सुनने को उमड़े लोग, भव्य स्वागत
जयपुर, 8 मई। मुख्यमंत्री अशोक
गहलोत ने हाडौती में बुधवार को हुई तीन सभाओं में उमड़े लोगों को कहा कि उनकी सरकार
जनता के कामों पर पैसा खर्च कर रही है, लेकिन भाजपा और उनकी
अध्यक्ष वसुन्धरा राजे को इसमें भी तकलीफ हो रही है। उन्हें क्या पसंद है वह भी
बता दें, सरकार उन्हें भी लागू कर देगी।
गहलोत ने हाडौती के अकलेरा, छीपाबडौद और अटरु में सभाओं में उमडे जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि
वसुन्धरा राजे अपनी यात्रा में जहां भी जा रही है, जनता को राहत देने के लिए लागू योजनाओं को कोस रही है। उनकी आलोचना कर रही है।
कह रही है कि जनता का पैसा है, जनता को ले लेना
चाहिए। मैं भी यहीं कह रहा हूं कि जनता का पैसा है और उनके कामों के लिए ही है।
अगर उनका पैसा उनके काम नहीं आएगा तो फिर किसके काम आएगा। वसुन्धरा पर कटाक्ष करते
हुए कहा कि हम तो जनता का पैसा जनता पर खर्च कर रहे हैं, इस बात को वे खुद भी मान रही हैं, लेकिन जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने क्या किया। जनता का
पैसा जनता के कामों पर खर्च नहीं किया और उसे लूटा। लूटकर इस पैसे को लंदन, मारीशस, मुंबई और पता नहीं किस
किस जगह पर भेज दिया। जनता के काम किए नहीं। अब हम कर रहे हैं तो हमें भी कोस रहे
हैं। हमने निशुल्क दवा, जांच, शिक्षा, सडक, जन कल्याण, पेंशन, आवास ऎसा कौनसा सा क्षेत्र हैं, जहां काम नहीं किया। अब उन्हें तकलीफ हो रही है। वे जनता की
योजनाओं की ही आलोचना करने में लगी है। जहां जाती है, इन योजनाओं की बुराई करती हैं। वे क्या पसंद करती है, जनता के लिए उनके क्या सुझाव हैं, हमें बता दें हम उसे भी लागू कर देंगे। हमने इतनी योजना दी
कि विदेशों तक में हमारे कामों की तारीफ हो रही है। चार बजट पेश किए। लेकिन
प्रतिपक्ष के पास बोलने को कुछ नहीं छोड़ा। हर वर्ग को राहत दी। वसुन्धरा राजे मुंह
छिपाकर विधानसभा से चली जाया करती थी और बाद में औपचारिकता के लिए अपने कार्यालय
से प्रेस नोट जारी कर देते थे।
उन्होंने काम की जगह प्रदेश पर कालिक पोती। भ्रष्टाचार का
काला अध्याय लिख दिया। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत उन्हें मुख्यमंत्री
बनाकर लाए थे। लेकिन उन्होंने भी इनके काम देखकर माथा पकड़ लिया। कहा बाईस हजार
हजार रुपए का भ्रष्टाचार किया है। ऎसे
लोगों को जेल भेजना चाहिए। वोट की खातिर अब जनता में झूठ बोल रही हैं, क्योंकि इनके पास आलोचना के लिए कुछ है ही नहीं। अब कह रहे
हैं लोग भूख से मर गए। पेड की छाल खा रहे हैं। पता नहीं कहां हुई भूख से मौत, सरकार को पता नहीं। मैं मुख्यमंत्री हूं मैंने पिछली बार
सरकार मे भी कहा था कि भूख से मरना तो दूर की बात किसी को भूखा सोने भी नहीं
दूंगा। अगर ऎसा हो तो फिर मैं कांहे का मुख्यमंत्री हूं। मेरे रहते भूख से कोई मर
जाये तो इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या होगी। उन्होंने कभी भी विपक्ष की भूमिका
नहीं निभाई। केवल जनता को भ्रमित करने का षडयंत्र करती है। जनता पिछली बार इनके इस
भ्रम में आ गई। धोखा खा गई, क्योंकि हम जनता के
कामों में व्यस्त थे। ये जनता को गुमराह कर सरकार में आ गए। अब फिर यहां आ गई हैं।
झूठ बोलकर और गुमराह करने का षडयंत्र कर रही हैं।
प्रतिपक्ष की भूमिका नहीं निभाई, सरकार में थे तो 90 बी में लूटा ः चन्द्रभान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि वसुन्धरा
और उनकी पार्टी ने कभी भी प्रतिपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। वे राजस्थान से बाहर ही
रहीं। केवल अपने पार्टी के नेताओं को धमकाती रहीं। पार्टी आलाकमान तक को तीन बार
धमकी देकर कह चुकी है कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो राजस्थान छोड़कर चली जाएंगी।
लेकिन उन्होंने जो काम किये, जो प्रदेश में
भ्रष्टाचार किया, जनता को आहत किया ऎसे
में तो अच्छा होता कि वे राजस्थान छोड़कर चली ही जाती तो ठीक रहता, जनता का भला हो जाता। सरकार में थी तो भी नेताओं को धमकाया
और प्रदेश को लूटा। 90 बी में जमकर लूटा। अब
बिना सिर पैर के आरोप लगा रही हैं। झूठे आरोप लगा रही हैं। इससे जनता में उनकी
थोड़ी बहुत बची विश्वसनीयता भी खो चुकी है। चाहते हैं सरकार की योजनाएं लागू न हों।
गरीबों के काम नहीं हो। इन योजनाओं पर सवाल उठाकर गरीबों की पीठ पर लात मारने का
काम कर रही हैं। उनके चाल, चरित्र और चेहरे को
जनता पहचान चुकी है। उनका बचा खुचा भ्रम भी जनता चुनावों में तोड़ देगी।
कांग्रेस ने दिया सुराज - वासनिक
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि हर वर्ग
के काम कर कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान में सुराज दिया है। वसुन्धरा ने तो
प्रदेश की आन, बान और शान को नुकसान पहुंचाने के लिए अलावा कुछ
नहीं किया।
- - -
No comments:
Post a Comment