आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें विधायक - गहलोत
जयपुर, 23 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के सभी विधायकों से कहा है कि वे लोकसभा के चलते आदर्श आचार संहिता के पालन को पूरी तरह से सुनिश्चित करें।
पार्टी के मुख्य सचेतक श्री वीरेन्द्र बेनीवाल द्वारा अपने सभी विधायकों को आदर्श आचार संहिता की हिन्दी अनुवाद की एक प्रति को प्रेषित किया है जिसके साथ मुख्यमंत्री ने अपने एक परिपत्र में विधायकों से कहा है कि सत्ता में रहते हुए उनकी पार्टी की जिम्मेदारी ज्यादा बढ जाती है। इसलिये हम स्वयं भी और पार्टी के अन्य लोग भी आदर्श आचार संहिता का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने श्री गहलोत इससे पूर्व भी पार्टी विधायकों को निर्देशित कर चुके हैं कि आदर्श आचार संहिता का पालन पूरी तरह से किया जाये। इसमें किसी तरह कीकोताही नहीं बरती जानी चाहिये।
---
No comments:
Post a Comment